राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य पद्मा चंद्राकर ने नौ कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी उठा कर समाज को एक संदेश दिया है
रायपुर। आगामी 20 अप्रैल को बीरगांव में 9 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा जहां सभी निर्धन कन्याओं का विधिवत पूजा अर्चना के साथ विवाह संपन्न होगा साथ ही उन्हें जोरन के रूप में आवश्यक सामग्रियां भी प्रदान की जाएंगी
पदमा चंद्राकर ने बताया कि निर्धनता आज के युग में अभिशाप है और यह तब और कष्टदाई हो जाता है जब परिवार में बेटी का जन्म होता है ,लेकिन इस अभिशाप को बदलने का वक्त आ गया है ,
हमारी संस्था द्वारा इन निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह20 अप्रैल को कराया जाना है ,
बीरगांव में 9 कन्याओं का विवाह कार्यक्रम आयोजित है जिसमें उन्हें दहेज स्वरूप आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी , इस कार्यक्रम के लिए पद्मा चंद्राकर ने सभी इच्छुक समाज सेवियों को सहयोग के लिए आमंत्रित भी किया है।
