Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑटो एक्सपो में एक नहीं कई फायदे पाकर ले रहे हैं पसंदीदा वाहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑटो एक्सपो में एक नहीं कई फायदे पाकर ले रहे हैं पसंदीदा वाहन

Abhinesh Pandey March 28, 2023

00 सभी टाप मोस्ट कंपनियां एक्सपो में मौजूद, फाइनेंस की सुविधा

रायपुर। ऑटो एक्सपो-2023 में 100 ऑटोमोबाइल्स ब्रांड का एक प्लेटफार्म पर इक्टठा होने का कस्टमर को अपनी पसंद चयन करने का फायदा मिल रहा है। ऊपर से पहली बार व्हीकल के हिसाब से रोड टैक्स पर मिल रही 50 प्रतिशत की छूट की वजह से 3 हजार से 10 लाख रुपए तक की बचत, कह सकते हैं यह एक्सपो बोनांजा के रूप में मिल रही है। ऑन स्पॉट बुकिंग पर डीलर्स कंपनी अपनी ओर से कोई ऑफर या उपहार दें रहे हैं तो यह कस्टमर की खुशियां दोगुनी कर रही है। यही वजह है कि एक साथ जब इतने सारे फायदे मिले तो क्यों नहीं ऑटो एक्सपो में व्हीकल खरीदे।

यदि शाम को पहुंचे साइंस कॉलेज मैदान तो मेला सा नजारा देखने को मिलेगा। विश्व की सभी टॉप मोस्ट कंपनियां एक्सपो में मौजूद हैं। फाइनेंस कंपियनों के स्टॉल पर तत्काल में फाइनेंस भी हो जा रहा है। एक्सपो में जो ऑन द स्पॉट व्हीकल की बुकिंग हो रही है डीलर्स एक्सपो में ही डिलीवर कर रहे हैं।
ऑटो एक्सपो को लेकर केवल कस्टमर में ही उत्साह है ऐसा नहीं ऑटोमोबाइल्स डीलर व टीम को भी लंबे अवधि (अब 24 मार्च से 5 अप्रैल तक) के एक्सपो का पहले अनुभव का सुखद अनुभव मिल रहा है और वे पूरे जोश के साथ अपनी मौजूदगी एक्सपो में दिखा रहे हैं। स्टॉल पर पहुंचने वाले हर ग्राहक को बारीकी से बताया जा रहा है कि उस व्हीकल की क्या खूबी है और लेने पर उन्हे क्या फायदा मिलेगा। सर्विस, वारंटी, गारंटी तो सेकेंडरी है क्योकि स्थानीय डीलरों पर कस्टमर को सालों साल का इतना विश्वास है कि वे पूरे भरोसे के साथ खरीदी कर रहे हैं। न्यू मॉडलों से रूबरू होने का मौका मिल भी रहा है ,वहीं यदि कोई यूज्ड व्हीकल चाहे तो वह भी उपलब्ध है। परिवार सहित पहुंचे जो कस्टमर व्हीकल खरीद कर चाबी हासिल कर रहे हैं उनकी खुशियां देखते ही बन रही है। वे फोटो सेशन भी डीलर्स के साथ करा रहे हैं। यहां टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी है एक्सपो का स्थल इतना बड़ा है कि आप आसानी से व्हीकल चलाकर उसकी खूबियां परख सकते हैं।

मंगलवार की शाम अतिथि के रूप मे प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा पहुंचे थे। स्टेज पर डांस ट्रूप और जेसीवी लाइव बैंड की शानदार परफार्मेंस ने दर्शकों को भी थिरकने मजबूर कर दिया। एक्सपो में बबल आर्टिस्ट यश कुकरेजा अपनी कला का जलवा बिखेर रहे थे, जो बच्चों व बड़ों दोनों को आकर्षित कर रहे थे। बबल्स कितने प्रकार के बन सकते हैं यह देखना रोमांचित कर रहा था, जब तक आप हाथ में लेते आपकी पूरी बॉडी को कवर कर उड़ जा रहा था। वहीं ऑटो एक्सपो-2023 में हर दिन वेलकम कर रहे मिरर ब्वायस ने आज साउंड और लाइट के साथ शानदार स्टेज परफार्म किया।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय ने “रोबोटिक्स” पर प्रशिक्षण पर एक सप्ताह का आयोजन किया
Next मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा: बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना उपभोक्ताओं, किसानों सहित प्रदेशवासियों के हित में महत्वपूर्ण

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.