नई दिल्ली। फुली सबस्क्राइब्ड एफपीओ के रद्द होने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयर में गुरुवार को 10 प्रश तक गिरावट देखी जा रही है। उधर, लोकसभा और राज्यसभा में इस मामले की जांच की मांग को लेकर हंगामा हुआ। इससे दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
बता दें कि बुधवार देर रात अडाणी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सबस्क्राइब्ड एफपीओको रद्द कर दिया था। कंपनी ने कहा था कि इन्वेस्टर्स का पैसा वापस किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26.70प्रश गिरकर 2,179.75 पर बंद हुआ था। यही वजह थी कि अडाणी ग्रुप ने एफपीओ वापस लेने का फैसला लिया।
अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार देर रात 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सबस्क्राइब्ड एफपीओ को रद्द कर दिया। इन्वेस्टर्स का पैसा वापस किया जाएगा। बुधवार को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26.70 प्रश गिरकर 2,179.75 पर बंद हुआ था। आज भी इसमें करीब 10 प्रश की गिरावट है।

Advertisement

