रायपुर। युवा कांग्रेस के कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ लाखे नगर चौक में स्टाल लगाकर मोहब्बत की दुकान खोली और आम जानो को शरबत पिलाया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा में मोहब्बत का संदेश लेकर राहुल गांधी हर वर्ग की बात को सुन रहे हैं और उन बातों को केंद्र सरकार तक भी पहुंचा रहे है। वर्तमान समय में केंद्र की सत्ताधीश भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है, मंहगाई बेलगाम है, विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है, सामाजिक तानाबाना में टूटन उत्पन्न हो गई है। राहुल गांधी के विचार व संदेशों को हम सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से पूरे शिद्दत से जन जन के बीच प्रसारित कर रहे हैं।
