Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एनआईटी रायपुर में ‘ए डे विद रियल हीरोज’ सम्मान समारोह का आयोजन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में ‘ए डे विद रियल हीरोज’ सम्मान समारोह का आयोजन किया

Abhinesh Pandey November 7, 2022

रायपुर।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 5 नवंबर, 2022 को ‘ए डे विद रियल हीरोज’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी रायपुर के स्टूडेंट एंड फैकल्टी वेलफेयर डीन, डॉ. पी.वाई. ढेकने थे। एनएसएस के संकाय प्रभारी ,डॉ गोवर्धन भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के आर्किटेक्चर ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोविड संरक्षकों का सम्मान कर उनका आभार प्रकट करना था |

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. गोवर्धन भट्ट द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद डॉ. पी. वाई. ढेकने ने सभी को संबोधित किया और सभी रियल हीरोज का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात श्री स्वतंत्र: रहांगदाले ने मंच पर यह समझाते हुए कहा कि कैसे कोविड के खिलाफ लड़ाई एक टीम प्रयास था और इसका श्रेय कई गैर सरकारी संगठनों को जाता है । इसके बाद होम्योपैथी चिकित्सक, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने मंच पर सभी को कोविड के कारण आने वाली कठिनाइयों और उस समय की परिस्थिति के बारे में जानकारी दी | इसके बाद आवाम-ए-हिंद सोशल वेलफेयर समिति के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताती है कि कैसे उनके एनजीओ ने लोगों को भूख से राहत देकर कोविड लड़ाई में योगदान दिया । चिकित्सा अधिकारी ,डॉ अविनाश त्रिवेदी ने सभी को कोविड के प्रभाव के बारे में जानकारी दी |मोहल्ला कक्षा की शिक्षिका श्रीमती कामिनी साहू ने मंच पर उपस्थित श्रोताओं को इस बारे में जानकारी दी की कैसे उनका संगठन ‘मोहल्ला क्लास’ बच्चों को उनके ही घरों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। कामिनी साहू स्वयं 2004वर्ष बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पहली बैच की छात्रा भी रही है ।अपनी कॉलेज जाकर वहां सभी बैच के छात्रों से मिलकर उन्हें मोटिवेट करने का भी और अपने कार्यों को भी बताते हुए बहुत ही हर्षित हुई।सभी एनआईटी द्वारा सम्मानित करने का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। जोन 4 के सफाई पर्यवेक्षक श्री सुमित दीप भी मौजूद थे। इसके बाद ‘कुछ फ़र्ज़ हमारा भी’ एनजीओ के श्री नितिन सिंह राजपूत बताते हैं कि उन्होंने किस तरह से 2020 से जरूरतमंद और विधवा महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार पैदा किया और भोजन की आपूर्ति करके कोविड लड़ाई में योगदान दिया |
तत्पश्चात राजभाषा समिति, एनआईटी रायपुर ने कोविड काल में जीवन का चित्रण करते हुए एक नाटिका का मंचन किया। फिर श्री नागेश यदु ने कोविड में रोगियों को अपने रक्तदान करने का वर्णन किया। तत्पश्चात जलवायु कार्यकर्ता ‘रूपकेसरी वाटिका’ एनजीओ के जलवायु कार्यकर्ता, श्री प्रखर कोटडिया ने मंच संभाला। उन्होंने वैश्विक वनीकरण और पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने के बारे में सभी को जानकारी दी और बताया की हर कोई कैसे इसमें योगदान दे सकता है | छत्तीसगढ़ छात्र एवं कल्याण संघ के श्री शुभम वर्मा और श्री राहुल यादव ने सकारात्मक मानसिकता के प्रभाव के बारे में सभी को जानकारी दी |
अंत में विशिष्ट अतिथि श्री संजय जोशी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी वास्तविक नायकों और टीम एनएसएस को बधाई दी। एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज, यूनिसेफ के श्री मनीष कुमार कश्यप द्वारा तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन की जानकारी दी | कार्यक्रम में एनएसएस के छात्रों द्वारा मधुर गीत, मनमोहक नृत्य प्रदर्शन और भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत करके कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Post navigation

Previous पंडित प्रदीप मिश्रा 9 से करेंगे शिव महापुराण कथा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक 
Next कमल विहार में 288 एलआईजी फ्लैट्स के आबंटन का पंजीयन शुरू

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.