Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उपचुनाव: खैरागढ़ की जंग..दो-दो हाथ करने तैयार कांग्रेस-भाजपा व जकांछ
  • छत्तीसगढ़

उपचुनाव: खैरागढ़ की जंग..दो-दो हाथ करने तैयार कांग्रेस-भाजपा व जकांछ

Abhinesh Pandey March 20, 2022

 

00 कांग्रेस को सिर्फ पाना हैं, रमन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 24 मार्च तक नामांकन करना है लेकिन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं,वे एक-दूसरे का इंतजार कर रहे हैं। यह सीट जकांछ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण रिक्त हुआ है इसलिए त्रिकोणीय मुकाबले के लिए उनकी उपस्थिति पर नजर है,हालांकि तब पार्टी से ज्यादा व्यक्तिगत जीत देवव्रत की बतायी गई थी। वैसे मुख्य मुकाबले में कांग्रेस व भाजपा दो-दो हाथ करने तैयार हैं। सरकार बनने के बाद हुए तीन उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस मान कर चल रही है कि भूपेश हैं तो भरोसा है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह का प्रभाव क्षेत्र हैं इसलिए उनकी प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव में लगी है। संभावित परिणाम देखें तो कांग्रेस को सिर्फ पाना है,जकांछ को अपना वजूद बचाना है और भाजपा को राजनीतिक संदेश देना है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है,छत्तीसगढ़ में उनकी स्थिति तीन साल बाद क्या है? संभवत: एक-दो दिनों में नाम घोषित होते ही चुनावी जंग तेज हो जायेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वैसे नाम तो स्थानीय प्रदेश इकाई के द्वारा ही तय होना है लेकिन कहने को हाईकमान को सूची भेजी गई है मुहर लगते ही घोषणा हो जायेगी। भाजपा द्वारा तय समिति ने पहले तो दस नाम तय किए थे,अब बताया जा रहा है कि तीन नाम  हाईकमान को भेजा गया है जिनमें पूर्व विधायक कोमल जंघेल,विक्रांत सिंह व डोमेश्वरी जंघेल नाम शामिल है। मात्र 870 वोट से हारने वाले कोमल जंघेल की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि खैरागढ़ उप चुनाव का जिम्मा खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उठाया है। उनके कहने पर ही उनके नजदीकी प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसकी एक बड़ी वजह है अभी तक सभी बड़े राजनीतिक फैसले रमन सिंह की मर्जी से ही होते आए हैं। खैरागढ़ रमन सिंह का प्रभाव क्षेत्र है। राजनांदगांव जिले से वे और उनके बेटे अभिषेक सिंह सांसद रह चुके हैं। ऐसे में अगर उप चुनाव में भाजपा की जीत होती है तो रमन सिंह के राजनीतिक भविष्य के लिए ठीक होगा। लेकिन अगर पार्टी चुनाव हार जाती है तो उसका नुकसान संगठन में सक्रिय रमन सिंह विरोधी गुट के लिए फायदेमंद हो सकता है। कह सकते हैं चुनाव में भाजपा के साथ रमनसिंह की प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा दांव पर लगेगी।

वहीं कांग्रेस 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद हुए तीन उप चुनाव जीत चुकी है। चित्रकोट, दंतेवाड़ा और मरवाही विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस लगातार जीती है। ऐसे में लगातार चौथी जीत का दबाव भी है। अगर ऐसा होता है तो 2023 के विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में होगी। सरकार के सामने यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कोई सत्ता विरोधी लहर शुरू हुई भी है या नहीं। यह चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद और बढ़ जायेगा। कांग्रेस में गिरवर जंघेल,दशमत जंघेल,यशोदा जंघेल,ममता पाल का नाम सामने आया है। तीसरी पार्टी जकांछ जिनके विधायक देवव्रत सिंह का निधन के कारण ही उपचुनाव हो रहा हैं,क्या उनके परिवार के किसी सदस्य को मैदान में उतारकर मुकाबला त्रिकोणीय बनाने का प्रयास अमित जोगी कर पायेंगे? यदि बाहरी नाम तय किए तो पार्टी को मुश्किल हो सकती है,वहीं राजपरिवार के लोकप्रियता की भी परीक्षा हो जायेगी।
क्या है चुनाव कार्यक्रम–निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 17 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

 

Post navigation

Previous पुरानी पेंशन बहाल होने पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने विधायक रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का किया अभिनंदन
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डॉ. खूबचंद बघेल की अष्ट धातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया…

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.