इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया। अपुष्ट खबरों के मुताबिक इमरान खान के साथ मारपीट भी हुई है और वो बुरी तरह घायल हुए हैं।
इमरान खान को कहां ले जाया गया है, अभी पता नहीं चला है। हाई कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जमा है। सेना द्वारा इमरान को गिरफ्तार किया जाना चिंताजनक बताया जा रहा है, क्योंकि पिछले दिनों पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। इमरान खान की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है। जब हाल ही में उन्होंने खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने आरोप लगाया था कि मेजर नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व पीएम के बयान के लिए सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।
