Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • इंद्रप्रस्थ फेस-2 में अलोकतांत्रिक चुनाव के प्रयास का आरोप, रहवासियों ने बहिष्कार का लिया निर्णय
  • छत्तीसगढ़

इंद्रप्रस्थ फेस-2 में अलोकतांत्रिक चुनाव के प्रयास का आरोप, रहवासियों ने बहिष्कार का लिया निर्णय

Abhinesh Pandey May 19, 2022

– आरडीए अधिकारियों तक पहुंची शिकायत

– चुनाव प्रक्रिया को अमान्य घोषित करने की मांग

रायपुर.
रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की रायपुरा स्थित नवनिर्मित कॉलोनी इंद्रप्रस्थ फेस-2 में कुछ स्थानीय रहवासियों द्वारा आगामी 22 मई को संगठन चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है, जिसका इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के ही अधिकांश रहवासियों ने कड़ा विरोध करते हुए चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के खासकर एलआईजी के रहवासियों ने इस चुनाव को कुछ लोगों द्वारा बल व छलपूर्वक की जा रही अलोकतांत्रिक ढंग से मनमानी कार्रवाई करार देते हुए चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंद्रप्रस्थ फेस-2 के एलआईजी आवास के रहवासियों ने कहा है कि कॉलोनी के कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए एकतरफा निर्णय लेकर चुनाव कराने का प्रयास किया जा रहा है जबकि इस नवनिर्मित कॉलोनी में अभी 50 प्रतिशत हितग्राहियों की भी बसाहट नहीं हुई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कॉलोनी के विकास के लिए संगठन की भूमिका निसंदेह आवश्यक है और आने वाले समय में लगभग 90 प्रतिशत रहवासियों की बसाहट हो जाने की स्थिति में संवैधानिक ढंग से पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराए जाने पर विचार किया जाएगा। आने वाले समय में सर्व सहमति के साथ एलआईजी व ईडब्लूएस के रहवासियों हेतु अलग-अलग संगठन बनाकर चुनाव कराया जाएगा जिससे कॉलोनी का समुचित विकास किया जा सके। इस संबंध में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के एक प्रतिनिधि मंडल ने आरडीए अधिकारियों से मुलाकात कर लिखित शिकायत भी की है कि, आगामी 22 मई को होने वाला चुनाव पूरी तरह अलोकतांत्रिक है, इसीलिए वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। यह चुनाव उन्हें मान्य नहीं होगा। वहीं आरडीए प्रबंधन से मांग की गई है कि अलोकतांत्रित तरीके से चुनाव कराने पर आमादा लोगों पर तत्काल नियंत्रण करते हुए उनके तथाकथिक संगठन तथा उनकी ओर से यदि चुनाव कराया गया तो उसे तत्काल अमान्य घोषित किया जाए। मांग करने वालों में कल्याण जी गिरी, धीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर कोल्हे, बबलू सिंह, अजीत सिंह, केके सोनी, दीपक दुबे, अखिलेश, हरि, कुलदीप, महेंद्र साहू, श्याम अग्रवाल, संजय जायसवाल, विकास तिवारी व संदीप शुक्ला सहित अन्य शामिल हैं।
……………………………

Post navigation

Previous सर्वे की रिपोर्ट ..मस्जिद के भीतर हाथी के सूंड़, त्रिशूल, पान, घंटियां दिखीं
Next दिव्यांग होते हैं देव अंश उन्हें सहानुभूति नहीं सहयोग की आवश्यकता- रेखचंद जैन

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.