Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आम आदमी पार्टी की नेशनल कौंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्यों के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हुए शामिल
  • Feature
  • राष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी की नेशनल कौंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्यों के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हुए शामिल

Abhinesh Pandey December 19, 2022

रायपुर।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन एजेंडों पर चर्चा हुई महंगाई,बेरोजगारी,चीन की विस्तार वादी नीति के विरूद्ध प्रस्ताव पारित किया गया।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम कट्टर ईमानदार पार्टी है हमने पंजाब में हमारे मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले तो हमने तत्काल उनका इस्तीफ़ा ले लिया आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए हुई है व जनता हम पर बेहद भरोसा कर रही है उन्होंने देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि केंद्र सरकार देश मे महंगाई रोकने में नाकाम हैं व देश मे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है जिस पर केंद्र सरकार कोई सार्थक कदम नही उठा रही है। चीन के द्वारा लगातार विस्तार वादी नीति अपनाते हुए हमारे सैनिक पर चीनी सरकार हमला करवा रही है बावजूद इसके केंद्र सरकार चीन के साथ अपना व्यापार जारी रखा हुआ है जबकि हम अपने देश मे उत्पादन को प्राथमिकता नही दे रहे है हमे अपने देश मे निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना होगा चाहे वह हमें महंगे में ही क्यों न मिले हम अपने सैनिकों के साथ के सम्मान में व चीन में बनी वस्तुओ का उपयोग न करके हम उनके इस रवैये को रोके व अपने अपने देश के सैनिकों के सम्मान चीनी मे बनी वस्तुओं बहिष्कार करें।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे विजन पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश है,जिसके लिए कट्टर देशभक्ति, कट्टर ईमानदारी व इंसानियत तीन स्तंभ हैं।उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में जिन जिन प्रदेशों में चुनाव होंगे,सभी प्रदेशों में पार्टी प्राथमिकता के साथ चुनाव लड़ेगी।

चूंकि आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव है इसलिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. सन्दीप पाठक, चुनाव प्रभारी व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी सहित कौंसिल के निर्वाचित सदस्य कमल नायक,हरेश चक्रधारी, प्रथमेश मिश्रा, जगन्नाथ महिलांग, अंजोरदास धृतलहरे , तरुणा बेदरकर , सत्येंद्र यादव , दीपक आरदे, बिन्देश राठौर, रमाशंकर मिश्रा ,भरत दुबे शामिल हुए।इनके अलावा पार्टी के पूर्व सहसंयोजक सूरज उपाध्याय, पूर्व संगठन मंत्री भानुप्रकाश चंद्रा,पूर्व प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल व ओबीसी विंग के पूर्व उपाध्यक्ष शीत चन्द्राकर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों की राजधानी रायपुर वापसी 20 दिसम्बर को होगी, जिनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है।

 

Post navigation

Previous ग्रीन आर्मी एवँ सुयश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रोप गए 5000 पौधे
Next छत्तीसगढ़ के ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय सिल्वर स्कोच अवार्ड

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.