Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आपत्तिजनक स्थिति में मिले तालपुरी कालोनी के पारिजात बी ब्लाक में कई जोड़े
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आपत्तिजनक स्थिति में मिले तालपुरी कालोनी के पारिजात बी ब्लाक में कई जोड़े

Abhinesh Pandey June 18, 2023

 

भिलाई। भिलाई के तालपुरी कालोनी के पारिजात बी ब्लाक में रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस को परिजात ब्लाक में देहव्यापार के साथ ही अन्य तरह की संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने भारी भरकम बल के साथ कालोनी में छापामार कार्रवाई की। कालोनी के घरों से सात महिलाएं, पुरुषों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। ये सभी महिलाएं अंबिकापुर और रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। इनके साथ ही 18 युवकों को भी हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

छापामार कार्रवाई के दौरान धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार एक महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी। कालोनी में मकानों के आसपास लावारिस हालत में खड़ी 14 बाइक को भी जब्त किया गया है। इन सभी गाडिय़ों पर फर्जी नंबर प्लेट लगे मिले हैं। पुलिस इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की भोर में चार बजे एएसपी संजय ध्रुव की अगुवाई में 14 निरीक्षकों के साथ ही महिला व पुरुष जवानों की टीम ने पारिजात बी ब्लाक में दबिश दी। पुलिस ने हर घर के दरवाजे को खुलवाकर वहां रहने वाले लोगों को चेक किया। सात मकानों में सात महिलाएं कुछ पुरुषों के सात आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

पुलिस ने उन सभी महिलाओं को नोटिस जारी किया है और पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। इसके साथ ही 18 संदिग्ध युवकों को भिलाई नगर थाना लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ये सभी युवक यहां रहने और अपने काम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। सभी युवकों से भिलाई नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ज्योति सेन उर्फ ज्योति शर्मा नाम की महिला को गिरफ्तार किया। इस महिला के खिलाफ सुपेला थाना में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपित महिला ने बस्ती की सैकड़ों महिलाओं को समूह लोन दिलवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ये फरार थी। आरोपित महिला का मोबाइल लोकेशन पारिजात ब्लाक में मिलता था लेकिन, वहां जाने पर पुलिस को कुछ भी नहीं मिलता था। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस महिला के खिलाफ सुपेला पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post navigation

Previous आम महोत्सव का विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ.. 3 दिनों तक चलेगा महोत्सव
Next 13 पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर गृह विभाग से एंटी करप्शन ब्यूरो व राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण में भेजे गए

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.