रायपुर।
विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 17.06.2023 को थाना राखी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना राखी क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 28 ग्राम नवागांव स्थित अपने मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी राखी के नेतृत्व में थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन कुमार भारती निवासी राखी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यो द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने करने के संबंध में मोहन कुमार भारती से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मोहन कुमार भारती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 27 पौवा देशी शराब तथा 61 पौवा अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 11,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 111/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- मोहन कुमार भारती पिता कांशी राम भारती उम्र 25 साल निवासी ग्राम नवागांव सेक्टर 28 थाना राखी जिला रायपुर।
