Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय बाजार और रोजगार को बढ़ावा देना – मुख्यमंत्री श्री बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय बाजार और रोजगार को बढ़ावा देना – मुख्यमंत्री श्री बघेल

Abhinesh Pandey August 4, 2022

सी-मार्ट के खुलने और बंद होने का समय ग्राहकों की सुविधानुरूप हो- मुख्यमंत्री

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सी-मार्ट में खरीदी-बिक्री की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

 

रायपुर, 4 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सी-मार्ट में खरीदी- बिक्री की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने बिक्री बढ़ाने पर जोर देते हुये कहा कि सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्व सहायता समूहों, कुम्भकारों, अन्य पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सी-मार्ट के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोगजार के बेहतर अवसर और नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध करायी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सी-मार्ट में उत्पादों की अधिक बिक्री स्थानीय बाजार और रोगजार को बढ़ावा देगी। सी-मार्ट के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिये अच्छी मार्केटिंग की जाये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उत्पादों की बिक्री के लिये स्वच्छता दीदियों, मितानिनों की सहायता ली जा सकती है इससे उन्हें भी अतिरिक्त आय होगी। इसके साथ ही उत्पादों का सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार भी करें।
श्री बघेल ने कहा कि सी-मार्ट के खुलने और बंद होने का समय ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे अधिक से अधिक ग्राहक अपनी सुविधानुसार सी-मार्ट आ सकें। उन्होंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित करें कि उत्पादकों का भुगतान तत्काल हो।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 29 सी-मार्ट में पिछले 9 माह में कुल 70 लाख से अधिक की बिक्री की गयी है। इन सी-मार्ट में सबसे अधिक बिक्री के उत्पादों में मास्क,  साबुन, दोना पत्तल, ग्लिसरीन, सरसों तेल, महुआ सैनिटाईजर इत्यादि शामिल है।
बैठक में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री डी.डी. सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर, राजस्व एवं आपदा विभाग के सचिव श्री एनएन एक्का, पीसीसीएफ श्री राकेश चतुर्वेदी, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री संजय शुक्ला, श्री अरूण प्रसाद उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous रायपुर-टिटलागढ़-रायपुर एवं रायपुर-जूनागढ़ रोड-रायपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन (प्रतिदिन) पुनः प्रारम्भ
Next मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड फोटोशूट में ढाया ‘कहर’, फैंस ने कहा…

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.