Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सभी शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु बनाये कार्ययोजना : कलेक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सभी शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु बनाये कार्ययोजना : कलेक्टर

Abhinesh Pandey July 16, 2022

केंद्रीय टीम ने किया जल शक्ति अभियान के तहत जिले में चल रहे जल संवर्धन के कार्यो की प्रशंसा
बैठक में अनुपस्थित उपसंचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली 16 जुलाई 2022

कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित कलेक्टर कक्ष में केंद्रीय टीम की उपस्थिति में जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रैन’’ के तहत जिले में चल रहे जल संवर्धन के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जल के संरक्षण व संवर्धन हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायत, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहित विभिन्न शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। वहीं समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी. के. ब्यौहार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि अमृत सरोवर को आकर्षण का केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु सौंदर्यीकरण, तार फेंसिंग, पौधारोपण के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होने सतही जल का अधिकतम उपयोग करते हुए फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। इसके साथ ही जिले में द्विफसलीय क्षेत्र की विस्तार हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने और जल संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी एवं सुझाव हेतु कॉल सेंटर संचालित करने के निर्देश दिए। भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी एवं मुंगेली जिले के जल शक्ति अभियान के केन्द्रीय नोडल अधिकारी श्री रामावतार मीणा ने जिले में चल रहे जल संवर्धन के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि यहां अमृत सरोवर के कार्य काफी सराहनीय है। उन्होने अमृत सरोवर की सौंदर्यीकरण और सभी जल संग्रहण संरचना (वाटर बॉडी) क्षेत्रों का जियो टैगिंग करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले के किसानों को धान के बदले कम जल धारण क्षमता वाली फसलों व फसल चक्र अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। भू-जल वैज्ञानिक श्री राजकिशोर मोहंती ने कहा कि जल संवर्धन के लिए भू-जल वॉटर रिचार्ज के काम वृहद स्तर पर किया जाए। उन्होने रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग हेतु सभी शासकीय कार्यालयों एवं घरों में स्थापित करने के सुझाव भी दिये। जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री डी.एस राजपूत ने जल शक्ति अभियान के तहत जिले में जल संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि जल संवर्धन एवं संरक्षण हेतु जिले में मनरेगा और नरवा विकास के तहत बड़े पैमाने पर कार्य कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous विटेंज कार में निकली रिले टार्च, फूल बरसाकर हुआ स्वागत
Next प्लेसमेंट कैंप : रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में, 191 पदों पर भर्ती 

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.