Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
  • छत्तीसगढ़

सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

Abhinesh Pandey January 16, 2022

मंत्री श्री चौबे द्वारा 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास का कार्यादेश वितरित

रायपुर, 16 जनवरी 2022

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज साजा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास के निर्माण का कार्यादेश प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद साजा नगर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार की मंशा लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि आवास योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आवास मंजूर हुए हैं, वे अपने सपनों के अनुरूप घर बनाए। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अब तक आवास स्वीकृति की सूची में जिनका नाम नहीं आया है, उन्हें निराश होनें की कोई आवश्यकता नहीं है। आगे उनका भी नाम आयेगा, उनका भी पक्का घर जरूर बनेगा। इसकी जवाबदारी हम सभी जन प्रतिनिधियों की है।
मंत्री श्री चौबे ने कहा कि साजा नगर पंचायत के विकास में किसी भी तरह की कमी  नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने साजा क्षेत्र में दो कालेज एवं आईटीआई खुल चुका है। इस इलाके में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की सुविधा के लिए आने वाले समय में और शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी मनोज जायसवाल ने बताया कि साजा नगर पंचायत में इस बार 192 हितग्राहियों के लिए आवास की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत साजा में आवास योजना के तहत अब तक कुल 582 आवासों की स्वीकृति मिल चुकी हैं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा, श्री मनोज जायसवाल, श्री संतोष वर्मा, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओम वर्मा, एसडीएम श्री धनराज मरकाम, तहसीलदार श्री विनोद बंजारे, सीएमओ श्री आरएल सुधाकर, पार्षदगण, कार्यकर्ता, नगरवासीगण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दो पंचायत में 66 लाख 88 हजार रुपए के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया
Next खाद्य सचिव ने राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का किया निरीक्षण

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.