रायपुर। शहर के नामचीन होटल में सेक्स रैकेट का मामला पकड़ में आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की उजबेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए अक्सर बुक किया जाता था। दो लड़कियां पंजाब की हैं। इनके दलाल को अब रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है।
डब्ल्यू वी कैन्यन होटल के कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया था। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उफऱ् राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।
इस पूरे रैकेट का काम वॉट्सअप पर हो रहा था। राहुल वॉट्सअप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुकिंग लिया करता था। विदेशी कॉलगर्ल के साथ होटल में रुकने के 10 से 15 हजार रुपए लिए जा रहे थे। विदेशी गर्ल्स को रशियन कहकर पुकारा जाता है, इसमें उजबेकिस्तान और आस-पास के देशों से भी युवतियां आती हैं। इंडियन लड़कियों के 5 से 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे।
राहुल ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। वॉट्सअप पर डील होने के बाद ये ग्राहकों को रूम नंबर बता दिया करता था। अब यहां आमतौर पर होटल प्रबंधन लोगों को कमरों तक जाने की इजाजत नहीं देता है। मगर इस केस में होटल वालों के भी साथ मिले होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
