Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वो ‘पांच दिन’ कोई अपराध नहीं, सिर्फ भ्रांति हैः डॉ. मोनिका
  • छत्तीसगढ़

वो ‘पांच दिन’ कोई अपराध नहीं, सिर्फ भ्रांति हैः डॉ. मोनिका

Abhinesh Pandey May 26, 2022

 

-माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर हुई कार्यशाला

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

– किशोरी, बालिकाओं व महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

दुर्ग, 26 मई 2022.
महिला स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित जागरुकता के लिए जिले के हनोदा ग्राम पंचायत भवन में माहवारी स्वछता प्रबंधन दिवस की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को माहवारी स्वछता के विषय में व्यापक जानकारी दी गई। किशोरी, बालिकाओं तथा महिलाओं के साथ लिंग भेद से होने वाले सामाजिक दुष्परिणाम एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और लैंगिक समानता पर चर्चा की गई तथा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
महिलाओं को मेंस्ट्रुएशन यानी माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस (मेंस्ट्रुएशन हाईजीन डे) मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य लड़कियों या महिलाओं को पीरियड्स यानी महीने के उन पांच दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक करना तथा समुदाय में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देना है। आमतौर पर महिलाओं को माहवारी 28 दिनों के भीतर आती है और इसका पीरियड पांच दिनों का होता है। इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए पांचवें महीने मई की 28 तारीख को चुना गया है।
माहवारी,पीरियड या मासिक धर्म के विषय में सामाजिक बदलाव लाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के हनोदा ग्राम पंचायत भवन में किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.मोनिका अग्रवाल और डॉ. रीति चंद्राकर ने माहवारी स्वछता के विषय में व्यापक जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.मोनिका अग्रवाल ने कहाः “मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के लिए सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे खरीदने में झिझक नहीं होनी चाहिए। इसके प्रति पुरुषों को भी संवेदनशील होने की जरूरत है। माहवारी किसी प्रकार की कोई छुआछूत या परिवार से अलग रहने के लिए नहीं होता है। आज भी बहुत-सी किशोरियां मासिक धर्म के कारण स्कूल नहीं जाती हैं। महिलाओं को आज भी इस मुद्दे पर बात करने में झिझक होती है। आधे से ज्यादा लोगों को लगता है कि मासिक धर्म अपराध है जबकि यह केवल भ्रांति है। ऐसे में अभी भी लोगों को जागरुक करने की आवश्यकता है।”
डॉ.रीति चंद्राकर ने कहाः “माहवारी लड़कियों या महिलाओं के शरीर में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल प्रक्रिया है। इसके फलस्वरूप शरीर में महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। यह प्राकृतिक प्रक्रिया सभी लड़कियों में किशोरावस्था के अंतिम चरण से शुरू होकर (रजस्वला) उनके संपूर्ण प्रजनन काल (रजोनिवृत्ति पूर्व) तक जारी रहती है। माहवारी के दौरान शारीरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके।”
वहीं यूनिसेफ की दुर्ग जिला समन्वयक निशा सोनी ने कहाः “महामारी के दौरान संसाधनों की आपूर्ति के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में यूनिसेफ प्रमुख विभागों का लगातार सहयोग कर रहा है। माहवारी तथा स्वच्छता प्रथाओं के बारे में आमतौर पर समुदायों में जानकारी तो है लेकिन इसके बावजूद प्रजनन आयु के दौरान लड़कियों एवं महिलाओं में होने वाली जैविक प्रक्रिया और जीवन के इस वास्तविक तथ्य के प्रति चुप्पी की संस्कृति भी बरकरार है। यह ज्यादातर संदर्भों में अभी भी कलंक और शर्म का विषय बना हुआ है, जो कि लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी बाधा है।माहवारी स्वच्छता आवश्यक है और इसी उद्देश्य के साथ महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए सेनेटरी पैड का वितरण किया गया है।”
इस कार्यक्रम में हनोदा सरपंच तेजराम चंदेल, उपसरपंच, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सुपरवाइजर व स्टारलाइट फाउंडेशन के प्रतीक ठाकरे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए।
……………………..

Post navigation

Previous संसदीय सचिव, विधायक,क्रेडा चेयरमेन एवं जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने झीरम पहुंच दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी करोड़ों की सौगात

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.