Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • विष्णुदेव साय बताएं की महिलाओं के खिलाफ अपराध, लिंचिंग जैसी घटनाएं भाजपा सरकार में ही क्यों अधिक होती है? – सुरेंद्र वर्मा
  • छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय बताएं की महिलाओं के खिलाफ अपराध, लिंचिंग जैसी घटनाएं भाजपा सरकार में ही क्यों अधिक होती है? – सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey February 8, 2022

*अपराध और अपराधियों का सरंक्षण ही भाजपा का असल चरित्र है।*

रायपुर 8 फरवरी 2022। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के संदर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान का कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र सदैव महिला विरोधी रहा है। कठुआ, उन्नाव, हाथरस में भाजपा के तमाम नेता बलात्कारियों के समर्थन में खड़े थे। भाजपा के 15 साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ में 25 हजार से अधिक माताएं, बहने गायब हुई। रमन राज में ही इसी छत्तीसगढ़ में मीना खलको, मड़कम हिड़मे और झलियामार जैसी दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटनाएं होती रही। कमीशन-खोरी के लालच में महिलाओं के जीवन को संकट में डाला गया, नसबंदी कांड गर्भाशय कांड हुए। नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी ओपी गुप्ता को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के सीएम आवास में संरक्षण मिलता रहा। पीड़िता के परिवार वालों पर दबाव बनाने, पीड़िता के परिजनों का अपहरण करने जैसे मामलों में भाजपा के कई दिग्गज नेता पूर्व में संलिप्त पाए गए हैं। भाजपा की पदाधिकारी गंगा पांडे मानव तस्करी के मामले में हरियाणा में पकड़ी गई, लेकिन दुखद है कि मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय वर्तमान सरकार पर तथ्यहिना आरोप लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भयमुक्त वातावरण भूपेश बघेल सरकार का कमिटमेंट है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा रही है।

प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा के 15 साल के कुशासन में प्रत्येक जिलों में क्राइम ब्रांच और विशेष सेल के नाम पर जमीन-मकान खाली कराने, कोचियों और तस्करों को संरक्षण देने, चिटफंड कंपनियों के लूट में सहभागी, माफियाराज चलाने वाले अपराधियों को न केवल भाजपा नेताओं का समर्थन था, बल्कि अनेकों भाजपा नेता आपराधिक कृत्यों में शामिल रहे हैं। भूपेश सरकार में तो न केवल प्रदेश में आर्थिक समृद्धि लौटी है बल्कि कानून व्यवस्था भी चाक-चौबंद हुई है। विगत 3 वर्षों में हत्या, डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में कमी आई है। नशे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही से अनेकों रैकेट टूटे हैं। नक्सल मामलों में 37 परसेंट और नक्सल घटनाओं में शहादत के मामलों में 52 परसेंट की कमी आई है। सीजी कॉप के माध्यम से 12 तरह की सुविधा मोबाइल पर उपलब्ध है। चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रखने और मोबाइल ऐप पर दी जाने वाली सुविधाओं से पारदर्शिता बढी है। गंभीर मामलों में कोई भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर नहीं है। विष्णुदेव साय अपने पाप कांग्रेस सरकार पर न थोपे। छत्तीसगढ़ में मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रहे भाजपा नेता तथ्यहीन और तर्कहीन आरोप लगाकर मीडिया में बने रहना चाहते हैं।

 

Post navigation

Previous अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
Next कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Related Stories

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव

You may have missed

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

July 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.