Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगी राज्यपाल अनुसुईया उईके
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगी राज्यपाल अनुसुईया उईके

Abhinesh Pandey August 7, 2022

रायपुर।

गोंड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ गोंड़वाना समिति के तहत सावन पूर्णिमा पर राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 2022 को आयोजन किया जा रहा है। 11 अगस्त दिन गुरूवार सुबह ०७ बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ के राज्यपाल अनुसुईया उइके हैं। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा के साथ भोजली माता को सिर में धारण कर रैली निकाली जाएगी। रैली बूढ़ा तालाब में स्थापित बूढ़ा देव की परिक्रमा के बाद अपने रीति-रिवाज से पूजा-पाठ का कार्यक्रम करेगी। इस समय समाज के सभी बच्चे, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। जो छत्तीसगढ़ के सामाजिक व्यक्तियों के अलावा मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और महाराष्ट्र के सामाजिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। भोजली महोत्सव के कार्यक्रम को रायपुर के हृदय स्थल बूढ़ा तालाब इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है।
भोजली अनादिकाल से चली आ रही रूढ़ीगत, परंपरा व संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह मूलत: अन्न माता व प्रकृति की सेवा है। अंकुरित बीज का पल्लवित रूप को ही भोजली माता के रूप में जाना जाता है एवं सेवा की जाती है। इसे खुशी व हरियाली का प्रतीक भी माना जाता है। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोड़वाना संघ अपनी बहुमूल्य संस्कृति विरासत को अक्षुण्य बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्यरत व कटिबद्ध है। समिति के द्वारा विगत ११ वर्षों से सावन मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय भोजली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश व अन्य प्रदेश की माताएं अपने घरों में सावन मास उजियारी पक्ष अष्टमी के दिन अपने इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण कर सात प्रकार के बीज जिसमें गेहूं की मात्रा अधिक सहित अन्य को साफ बर्तन में पानी से भिगो कर रखते हैं तथा नवमी के दिन भीगे हुए बीज को रेत की बालू में चुरकी (बांस से बने टोकरी) या पत्ते के बने दोने में बोई जाती है। अन्य भोजली माता की छह दिवस तक अपने-अपने घरों में पूरी आस्था और विश्वास के साथ पूजा अर्चना व सेवा की जाती है। पश्चात सभी भोजली माता को रायपुर में एकत्रित कर सावन पूर्णिमा के दिन सामूहिक रूप से संस्कृति महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल आदि राज्यों से भी प्रतिनिधि के रूप में गोंडी धर्म के अनुयायीगण शामिल होंगे। भोजली केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में परब विशेष में मघ्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश आदि बोई जाती है जिसे विभिन्न नामों फुलरिया, घुंघिया, घैगा, भुजरिया या भोजली से जाने जाते हैं। समिति इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी व विलुप्त हो रही बहुमूल्य संस्कृति को अक्षुण्ण संरक्षित प्रचारित कर समाज को संगठित तथा प्रदेश देश व पूरे विश्व में मित्रवत खुशहाली समृद्धि हरियाली की कामना करती है।

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी और यूथ विंग द्वारा महादेव घाट में रखा गया विशाल भंडारा
Next स्टेट बैंक प्रमुख डीजीएम राकेश यादव का अभिनंदन…

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.