Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन का शुभारंभ अब रायपुर में…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन का शुभारंभ अब रायपुर में…

Abhinesh Pandey June 3, 2023

रायपुर। भारत में खेलों के प्रति लोगो का जूनून अद्वितीय है भारत में खेल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है चाहे वह लीग के रूप में एक प्रतिस्पर्धा हो या सरकार द्वारा खेलों इंडिया जैसी पहल से खेलों की लोकप्रियता में इजाफा किया हैं। खेलों में खिलाडियों को चोट लगना स्वभाविक है खिलाडियों को गंभीर चोट कभी भी लग सकती है जिसमें खिलाड़ी को शारिरिक, मानसिक व आर्थिक रूप में परेशानियां झेलनी पड़ती है और कई खिलाड़ी का पूरा कैरियर ही दांव पर लग जाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर आज अभिनव बिंद्रा फाउन्डेशन के साथ छत्तीसगढ़ में एक नई शुरूआत कर रहे है ।

इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे एवं एचओडी आर्थोपेडिक विभाग आर्थोस्कोपी एवं स्पोर्ट मेडीसीन डॉ. पंकज धाबलिया ने कहा कि यह हमारे छत्तीसगढ के लिए गौरव की बात है कि यहां पर अभिनव बिन्द्रा फाउन्डेशन के साथ मिलकर खिलाडियों का हर संभव इलाज करेंगी।

प्रदेश के ऐसे खिलाड़ी जो अभ्यास या खेल के दौरान चोटिल हो जाते है और आर्थिक रूप से असहाय, असक्षम है ऐसे खिलाडियों का इलाज रामकृष्ण केयर में आर्थोस्कोपी एवं स्पोर्ट मेडिसीन के कंसल्टेंट डॉ. सुमन कुमार नाग की देखरेख में किया जाएगा। अभिनव बिंद्रा फाउन्डेशन एक नो प्रॉफिट संगठन है जिसने खेलों की उत्कृष्ठता के लिए खुद को समर्पित कर दिया। भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिन्द्रा द्वारा स्थापित फाउन्डेशन का मुख्य उद्देश्य खेल विज्ञान और भारत में इसके कार्यन्वयन की ओर है जिसका उद्देश्य खेल के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक उत्थान को भी सुनिश्चित करना है।

छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्यभारत में विश्वस्तरीय चिकित्सा व सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिये प्रतिष्ठित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की चिकित्सकीय सेवाएं लगातार विस्तारित की जा रही हैं। हृदय रोग, किडनी, लिवर, मस्तिष्क संबंधी जटिल से जटिल रोगों के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज, यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल अनुभवी स्टाफ के द्वारा होता है । रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे जो ३५ वर्षो से अधिक अनुभवी व कुशल सर्जन के रूप मे प्रतिष्ठित हैं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को, अपने परिश्रम व प्रयासों से श्रेष्ठ हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त करने में समर्पित ढंग से जुटे रहते हैं। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हड्डी रोगों के इलाज के लिए एक बड़ी व अनुभवी टीम अपनी सेवाएं देती है। NABH से मान्यता प्राप्त रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक विभाग के एचओडी डॉ. पंकज धाबलिया और सुमन कुमार नाग (कंसल्टेंट) का कहना है की अनुभवी टीम सभी प्रकार के हड्डी रोगों के इलाज हेतु सक्षम है।

आर्थोपेडिक सर्जन की इस टीम ने लगभग तीस हजार से भी अधिक सफल ऑपरेशन किए हैं। फेक्चर एवं एक्सिडेंट,मवाद व न जुड़ने वाले फ्रैक्चर से संबंधित समस्याओं का इलाज, कंधे व घुटने की आर्थोस्कोपी, लिगामेंट, इंजूरी का दूरबीन पद्धति से उपचार, जोड़ प्रत्यारोपण, पॉलिट्रामा, फ्रेक्चर एवं रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, ऑस्टियोपोरोसिस एवं गठिया रोग का इलाज भी किए गए हैं।

Post navigation

Previous वर्षा जयस्वाल ने इंडियाज़ ग्रेटेस्ट टैलेंट शो: सीजन-3, 2023 में तीसरे रनर अप का खिताब प्राप्त किया
Next परदेशिन माता के मेला में सम्मिलित हुए विधायक रेखचंद जैन

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.