Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजीव गांधी अमर रहे के नारे से गुंजायमान हुआ झीरम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजीव गांधी अमर रहे के नारे से गुंजायमान हुआ झीरम

Abhinesh Pandey May 22, 2023

– मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम ने दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमर होने के नारे से झीरम गांव गुंजायमान हुआ। सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन के लिए पहुंचे अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में हुई वैज्ञानिक- तकनीकी समेत अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति को रेखांकित किया।

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि उनके समय में भारत में दूरसंचार क्रांति की नींव रखी गई थी, सच्चे अर्थों में वे युगद्रष्टा थे। संबोधन से पहले स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने अपने नेताओं के साथ राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ के आबकारी, उद्योग व वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, लक्ष्मण कश्यप, जनपद अध्यक्ष देवती बाई नाग, सरपंच कनकापाल जितेन्द्र मन्डावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह बघेल, राजेश राय, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, सुखराम नाग, संतोष सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
*इस कारण याद किया जाता है झीरम*
बस्तर जिला के दरभा विकासखंड में आने वाला झीरम धुरवा आदिवासी बाहुल्य गांव है। वर्ष 2013 में 25 मई को सुकमा से लौट रहे कांग्रेस काफिले पर झीरम घाटी में नक्सलियों ने हमला किया था। उक्त हमले में 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं, सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की शहादत हो गई थी। तब से प्रति वर्ष झीरम पहुंचकर सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस रूप में भी कांग्रेस जन व सुरक्षाकर्मियों का त्याग तथा बलिदान याद किया जाता है।

Post navigation

Previous “मेरा गौठान मेरा अभिमान” कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर के गोकुल नगर गौठान से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा गौ माता की सेवा और श्रमदान कर इसकी शुरुआत की
Next यूनिपोल घोटाले में निपटे तीन अफसर,ईओडब्ल्यू जा सकता है मामला

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.