Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजनाथ जी के प्रदेश प्रभारी रहते 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई – भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजनाथ जी के प्रदेश प्रभारी रहते 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई – भाजपा

Abhinesh Pandey July 1, 2023

 

*स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस के ‘जन घोषणा पत्र के समान ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है – अरुण साव

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

कांकेर के धरती से अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्थान आज परचम लहरा रहा है, जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है, ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक फिर कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई थी प्रदेश की तरफ आँख उठा कर देखने की भी, तब हमारे उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे। श्री साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ वह जारी किया था जिसे उसने ‘जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिसने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे।

भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे।

Post navigation

Previous रेडिएंट कैंसर अस्पताल में 7 जुलाई तक फर्स्ट कंसल्टेशन फ्री की सुविधा
Next रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में दिए गए 70 इकाइयों के रक्तदान से थैलीसीमिया रोगियों को होगा लाभ

Related Stories

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…
  • जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी

You may have missed

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026
औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.