Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा की अध्यक्षता में राजीव भवन में की गई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा की अध्यक्षता में राजीव भवन में की गई

Abhinesh Pandey June 3, 2023

 

युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा की अध्यक्षता में राजीव भवन में की गई जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

रायपुर।

आज राजधानी रायपुर के राजीव भवन में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में पिछले 6 महीने में दिए गए कार्य की समीक्षा की गई विस्तार रूप से कार्यक्रम में किए गए कार्य को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उल्लेख किया गया साथ ही आने वाले कार्यों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई इस बैठक में यूथ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “बूथ जोड़ों,यूथ जोड़ो” जो पिछले 6 महीने से चला रहा है इसकी समीक्षा की गई 23 हजार से अधिक बूथ जो प्रदेश में है युवा कांग्रेस ने 15,000 से अधिक बूथ पर जाकर अपने पदाधिकारी बनाए हैं और उसी आधार पर आने वाले समय पर युवा कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करेगा एवं पिछले महा से चालू हुए “मेरा गौठान,मेरा अभिमान” कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के 9 हजार गौठान में जाकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया गया उसकी विस्तृत चर्चा वीडियोग्राफी के माध्यम से अतिथियों को दिखाई गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आप सभी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से मैं कहना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ गए हैं आप सभी को जा कर जमीनी रूप से अपने अपने बूथ पर जाकर तैयारी करनी है जिस प्रकार आपने बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों कार्यक्रम को अच्छे से किया है अब उसी को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आपको चुनाव तक अपने बूथ में ही काम करना है और छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याण योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य आप युवा कांग्रेस के सभी साथियों को करना है।

PCC प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने कहा आज कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आकर मैं बहुत प्रसन्न महसूस कर रही हूं एक समय में हम भी महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस में कार्य करके ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं आप सभी को भी विधानसभा चुनाव तक बूथ लेवल पर जाकर कार्य करना है।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थित होकर मैं बहुत प्रसन्न हूं और इस बैठक में आपने जो पिछले 6 माह में कार्य किए हैं उन सब की समीक्षा आज हमने मिलकर की पिछले 6 महीने के कार्य आपके प्रशंसा योग्य है और मैं उम्मीद करता हूं कि जिस प्रकार पिछले साल 6 महीने में अपने संगठन के लिए जो कार्य किया है वह कार्य आप आने वाले विधानसभा चुनाव तक करेंगे हमने अभी कर्नाटक का चुनाव जीता है उसमें हमारा सबसे यह मुद्दा यह था कि लोकल और प्रदेश स्तर के मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए और वहां बड़ी जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और हमें इस सरकार को दोबारा लेकर आना है इसलिए आप सभी को सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम युवा कांग्रेस के सभी साथियों को मिलकर करना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है यही वह संगठन है जो कांग्रेस को ताकत देती है और चुनाव जीतने में सबसे अहम योगदान होता है विधानसभा के चुनाव में 5 महीनों का वक्त बच गया है और इन 5 महीनों में हम युवा कांग्रेस से अपेक्षा करते हैं कि वह हर बूथ बूथ तक जाकर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार करें हमने पिछले बार भी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में टिकट दिया था और मैं उम्मीद करता हूं कि जो साथी जीत कर आए हैं वह अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा कांग्रेस को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी और मैं उम्मीद करता हूं कि वह जिम्मेदारियों को यूथ कांग्रेस बहुत जिम्मेदारी से निभाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का अहम मुद्दा यह है कि जो हमने पिछले 6 महीनों में काम किया है वह सारे कार्य को हमारे राष्ट्रीय से आए हुए प्रभारी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को बताना है कि हम किस प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस बूथ स्तर पर जाकर तैयारी कर रही है और सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है हमने पिछले 6 महीनों में प्रदेश में 23 हजार से अधिक बूथ है और हमने 15 हजार से अधिक बूथों में जाकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नियुक्त कर दिए हैं सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान योजना जो प्रदेश में 10000 से अधिक है उसमें से पिछले कुछ दिनों में हमने 9000 से अधिक गौठान में जाकर हमने आम जनता तक योजनाओं का लाभ जो जनता को मिल रहा है इसको बताने का कार्य किया है आने वाले समय में भी इसी तरह हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे और जो भी निर्देश प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्र नेतृत्व देगी उन सभी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्ण तरीके से करने का प्रयास यूथ कांग्रेस करने वाली है और फिर से छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।।

इस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा जी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी पीसीसी सह प्रभारी चंदन यादव, विजय जांगिड़ विधायक विकास उपाध्याय, देवेंद्र यादव मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा महामंत्री रवि घोष सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका पटेल राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ आदि।

Tags: बूथ जोड़ों युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ यूथ जोड़ो

Post navigation

Previous परदेशिन माता के मेला में सम्मिलित हुए विधायक रेखचंद जैन
Next गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कबीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.