Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स फैशनोत्सव 2025: फैशन, समावेशिता और नवाचार का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स फैशनोत्सव 2025: फैशन, समावेशिता और नवाचार का अद्भुत संगम

Abhinesh Pandey June 21, 2025

रायपुर।

मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, द्वारा आयोजित 13वां वार्षिक फैशन शो “फैशनोत्सव 2025” अत्यंत गरिमामय और भव्य स्वरूप में चोकर ढाणी, रायपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन में छात्रों की फैशन डिज़ाइनिंग क्षमताओं, रचनात्मक अभिव्यक्ति और समावेशी सोच का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर की शोभा रायपुर की महापौर श्री मीनल चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में, और श्री दीपक अग्रवाल (IAS) व छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से बढ़ाई।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पागरिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पागरिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उप-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा, फैशन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस वर्ष के शो की थीम सस्टेनेबिलिटी, सामाजिक समावेश , भारतीय परंपरा एवं फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन पर केंद्रित थी। इस कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह था, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। उन्होंने बी.एस.सी फैशन डिजाइनिंग अंतिम वर्ष एवं एम.डिज़ाइन के छात्रों द्वारा डिज़ाइन किए गए पीले रंग के परिधान पहनकर खुशी और सकारात्मकता का संदेश दिया।

फैशन शो के अन्य मुख्य आकर्षणों में शामिल थे: 

• ब्राइडल राउंड: पारंपरिक लाल रंग की ब्राइडल ड्रेस और ऑफ-व्हाइट ट्रेंच कोट के संयोजन में भारतीय विवाह संस्कृति का खूबसूरत प्रदर्शन किया गया।

• सेव बर्ड्स राउंड: छात्रों ने नेट फैब्रिक से बने कपड़े और रीसायकल सामग्री से बनाए गए पंख पहनकर रैंप वॉक किया, जिससे पक्षियों को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया।टेपेस्ट्री राउंड: इंटीरियर फर्निशिंग मटेरियल्स के साथ हाई-फैशन का संयोजन।

• नियॉन राउंड : जहाँ अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने इंडियन पॉप कल्चर का प्रतिनिधित्व करते हुए चमकदार, ग्लो-इंस्पायर्ड आउटफिट्स में परफॉर्म किया।

इसके अलावा, मंच पर एब्स्ट्रैक्ट, डिजाइनर और क्रिएटिव राउंड्स भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें फैशन, नवाचार और शिल्पकला का सुंदर संगम देखने को मिला। सभी परिधान, मेकअप और एक्सेसरीज छात्रों ने स्वयं डिजाइन और तैयार किए, जो उनकी पेशेवर दक्षता और रचनात्मक सोच को दर्शाते हैं।

विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने कहा, “फैशनोत्सव केवल एक शो नहीं, बल्कि समावेशिता, पर्यावरण-चेतना और कलात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव है।”

कार्यक्रम का समापन कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों और फैकल्टी की टीम को एक उच्च स्तरीय आयोजन के लिए बधाई दी।

‘फैशनोत्सव 2025’ की सफलता ने एक बार फिर सिद्ध किया कि मैट्स यूनिवर्सिटी फैशन की परिवर्तनकारी शक्ति से समाज के प्रति जागरूक, समावेशी और रचनात्मक प्रोफेशनल्स तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

 

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह संपन्न
Next केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत*

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.