Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Uncategorized
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल बेरोजगार युवकों के परम हितैषी: रेखचंद जैन
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री बघेल बेरोजगार युवकों के परम हितैषी: रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey May 8, 2023

– दंतेश्वरी कालेज की छात्राओं को आगे बढ़ने किया प्रेरित
– वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत
जगदलपुर। सोमवार को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के बेरोजगार युवकों के परम हितैषी हैं। उन्होने पीएससी, व्यापमं समेत राज्य के अन्य सभी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं को शुल्क मुक्त किया है। इससे सभी वर्गों के बेरोजगार युवकों को सहारा मिला है। यही नहीं युवाओं के हितार्थ कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बस्तर के युवाओं के लिए कनिष्ठ भर्ती चयन बोर्ड का गठन किया गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। श्री जैन ने छात्राओं को ज्ञान की महिमा बताते जीवन में आगे बढने प्रेरित किया। उन्होने इस मौके पर शिक्षाप्रद कविता- “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” का पाठ कर जीवन में आगे बढ़ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होने वार्षिक परीक्षाओं, खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया। इस दौरान श्रीमती संगीता जैन, संतोष सिंह, ज्योति राव, प्राचार्य बबिता दीवान, रश्मि शुक्ला, योगेन्द्र मोतीवाला, सत्यनारायण, श्री ओग्रे, डॉली दुग्गा, शबाना खान, डा प्रियंका शुक्ला समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, छात्राएं आदि मौजूद थे।

Tags: दंतेश्वरी कालेज

Post navigation

Previous आठ लाख के इनामी दो नक्सली मुठभेड में ढेर
Next CM भूपेश बघेल 9 मई को राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे

Related Stories

खेल दिवस पर जेएसपी फाउंडेशन ने दी अत्याधुनिक स्टेडियम की सौगात
  • Uncategorized

खेल दिवस पर जेएसपी फाउंडेशन ने दी अत्याधुनिक स्टेडियम की सौगात

August 30, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया

June 26, 2023
सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई: पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता 
  • Uncategorized
  • राष्ट्रीय

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई: पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता 

May 21, 2022

Recent Posts

  • तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • 15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

You may have missed

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.