Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • माघी पुन्नी मेला: लक्ष्मण झूला में लेजर शो और आकर्षक लाईटिंग
  • छत्तीसगढ़

माघी पुन्नी मेला: लक्ष्मण झूला में लेजर शो और आकर्षक लाईटिंग

Abhinesh Pandey February 16, 2022

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 100 जोड़ों की होगी शादी

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा

लोक कलाकारों द्वारा होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

मेला परिसर की निगरानी के लिए 120 सीसीटीवी

रायपुर, 16 फरवरी, 2022

छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहलाने वाला राजिम माघी पुन्नी मेला शुरू हो गया है। एक पखवाड़े तक चलने वाली इस मेले के भव्य आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजन संबंधी विशेष तैयारियां की गई हैं। लक्ष्मण झूला में लेजर शो और आकर्षक लाइटिंग इस मेले का खास आकर्षण होगा। माघी पुन्नी मेले के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 100 जोड़ों की शादियां होंगी।
माघी पुन्नी मेले में छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति के प्रोत्साहन में स्थानीय एवं राज्य के लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्वाद मिलेगा, जिसके लिए यहां पर फूड जोन में स्टॉल की व्यवस्था की गई है। बिहान महिला समूह की महिलाएं समूह के विभिन्न प्रकार के उत्पादों का विक्रय करेंगी, जिसे सरस मेला नाम दिया गया है। माघी मेले के सुव्यवस्थित संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम सहित मीडिया सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। आगंतुकों की सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर की 120 सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
माघी पुन्नी मेले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका लाभ ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मिल रहा है। मेले में महिला बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग कार्यक्रम के आयोजन होंगे। मेले परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप 54 एकड़ के नवीन मेला प्रांगण में जमीन समतलीकरण, नदी के किनारे फोरलेन सड़क और नदी के दोनों किनारे पाथ-वे निर्माण किया जा रहा है।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम माघी पुन्नी मेला में स्थानीय एवं प्रदेश के लोककलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन शाम 6 से रात 7.30 बजे तक पंडवानी गायिका उषा बारले और रात 8 से 10 बजे तक गायक दिलीप षडंगी की प्रस्तुति से मेले के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस तरह एक मार्च महाशिवरात्रि तक प्रत्येक दिन अलग-अलग लोक कलाकारों के द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
पैरी, सोंढूर और महानदी के त्रिवेणी संगम राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है। राजिम में राजीवलोचन और कुलेश्वरनाथ का मंदिर है, जिनके दर्शन को लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। राजीवलोचन मंदिर राजिम के सभी मंदिरों में सबसे पुरातन है। राजिम को शिव और वैष्णव धर्म का संगम तीर्थ भी कहा जाता है। राजिम माघी पुन्नी मेले में शामिल होने आगंतुकों एवं अनेकों साधु-संत यहां आते हैं।

Post navigation

Previous मैट्स यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह 21 को
Next नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 11 गांवों के प्रत्येक परिवार को मिला आयुष्मान कार्ड

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.