Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक संपन्न
  • छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर संभाग की बैठक संपन्न

Abhinesh Pandey May 24, 2022

 

*बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि रायपुर संभाग की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मिशन 2023 के लिए अभी से जुट जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है और ऐसी असफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन लूटमार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़छाड़ एवं दुराचार की घटनाएं घटित हो रही है लेकिन प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता का आनंद ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक युवती को सरेआम गोली मार दी जाती है, अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम थोर के पहाड़ी टेकरी में एक युवक को बंदी बनाकर उसकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुराचार किया जाता है, मणिपुर पुलिस चौकी के पास ही एक युवती की हत्या कर उसकी शव को फेंक दिया जाता है, तो वहीं भिलाई एवं बालोद में नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार की घटनाएं घटित होती है। वही बिलासपुर में एक दसवीं की छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया जाता है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधियों को खुला छूट देकर इस तरह की घटना में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है, इन सब विषय को लेकर बैठक में गंभीर चर्चा हुई जिसकी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा घोर निंदा करती है एवं प्रदेश में दहशत फैलाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए जुट गई है। इस दौरान. प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे ममता साहू विभा अवस्थी संगीता शर्मा भावना भोरा किरण बघेल बिंदु महेश्वरी आशा दुबे सीमा साहू अंजू नायक बिथीका विश्वास सुलोचना साहू कौशल्या बंसल सभी संभाग से जिले की मंडल अध्यक्ष बहनो सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

Post navigation

Previous ग्राम कैकाचेरबहार एवं आसना के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
Next सामाजिक न्याय भूपेश बघेल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.