Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रधानमंत्री जी से चर्चा हेतु जा रहे भाजपा के 14 विधायकों को उपाध्याय ने लिखा पत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री जी से चर्चा हेतु जा रहे भाजपा के 14 विधायकों को उपाध्याय ने लिखा पत्र

Abhinesh Pandey April 3, 2023

 

*छत्तीसगढ़ में बंद किये गए पैसेन्जर/लोकल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेनों को सुचारू रूप से संचालन करना, सीनियर सिटीजन के टिकट दर में रियायत दर पुनः चालू करें, प्लेटफॉर्म टिकट दर में रियायत बरतें, ट्रेनें जो विलम्ब से चल रही हैं उसका संचालन समय पर हो एवं वंदे भारत ट्रेन का अन्य ट्रेनों की अपेक्षा 40 प्रतिशत शूल्क अधिक है, जिसे कम किया जाये*

*रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को कम करें*

*2000 रूपये से अधिक पर यूपीआई ट्रांजेक्शन जो 1.1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है, उसे न लिया जाये*

*01 अप्रैल से लगभग 800 दवाईयों पर 12 प्रतिशत मूल्यों की वृद्धि की गई है, उसे न किया जाये*

*दूध के मूल्य में 2-3 रूपये की वृद्धि की गई है, उसे न किया जाये एवं टोल टैक्स की दरें न बढ़ाई जायें – विकास उपाध्याय*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के 14 विधायकों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा सौजन्य भेंट व चर्चा हेतु आमंत्रित किये जाने पर उक्त सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ सहित भारत देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करने पर पत्राचार कर जोर दिया है। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ के 14 बीजेपी विधायकों को पत्र प्रेषित किया है, जिसमें उल्लेख कर उनसे आग्रह किया है कि देश के प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट के दौरान दिनोदिन बढ़ती महंगाई की दरों में विराम देने उनसे चर्चा करें एवं जनहित को दृष्टिगत् रखते हुए समाधान हेतु निष्कर्ष अवश्य निकाली जाये।

विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महंगाई की चरम सीमा अत्यधिक हो जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के समस्त 14 बीजेपी विधायकों को पत्र प्रेषित किया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ में बंद किये गए पैसेन्जर/लोकल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेनों को सुचारू रूप से संचालन करना, सीनियर सिटीजन के टिकट दर में रियायत दर पुनः चालू करें, प्लेटफॉर्म टिकट दर में रियायत बरतें, ट्रेनें जो विलम्ब से चल रही हैं उसका संचालन समय पर हो एवं वंदे भारत ट्रेन का अन्य ट्रेनों की अपेक्षा 40 प्रतिशत शूल्क अधिक है, जिसे कम किया जाये। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को कम करें। 2000 रूपये से अधिक पर यूपीआई ट्रांजेक्शन जो 1.1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है, उसे न लिया जाये। 01 अप्रैल से लगभग 800 दवाईयों पर 12 प्रतिशत मूल्यों की वृद्धि की गई है, उसे न किया जाये। दूध के मूल्य में 2-3 रूपये की वृद्धि की गई है, उसे न किया जाये एवं टोल टैक्स की दरें न बढ़ाई जायें। इस प्रकार विधायक विकास उपाध्याय ने भारत देश सहित छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के हित में उपरोक्त महत्वपूर्ण बिन्दुओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखकर उनका समाधान व आवश्यक निष्कर्ष निकालने पर जोर दिया है।

Post navigation

Previous लोकसभा चुनाव के पहले सांसदो को बुलाकर टिकट काटे थे अब विधायको की बारी – कांग्रेस
Next भाजपा विधायकों का पीएम से मुलाकात स्थगित

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.