Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रदेश की जनता को उत्तम शिक्षा और स्वास्थ्य की आस,केजरीवाल मॉडल से उम्मीद-संजीव झा
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश की जनता को उत्तम शिक्षा और स्वास्थ्य की आस,केजरीवाल मॉडल से उम्मीद-संजीव झा

Abhinesh Pandey April 13, 2022

 

*भाजपा के 15 साल के बाद कांग्रेस से भी प्रदेश की जनता दुखी-संजीव झा*

रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यलय शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजीव झा से छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संयोजक राजकुमार गुप्ता तथा सचिव रजा अहमद ने प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि हम आपको जनता के बीच आप पार्टी का प्लेटफार्म दे रहे हैं। आप हम सब इस प्लेटफार्म के माध्यम से लड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी।

संजीव झा जी ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन से दुखी होकर कांग्रेस को चुना लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आकर अपनी 15 साल की भूख मिटाना शुरू कर दिया। भ्रष्टाचार चरम पहुंचा दिया है। जनता की कोई भी सुध लेने वाला नही है। प्रदेश की जनता आज भी शिक्षा और स्वास्थ सेवाओं के लिए भटक रही है। जनता को अब आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में अब जनता केजरीवाल मॉडल की मांग करने लगी है ।संजीव झा ने सवाल किया 70 सालो तक कांग्रेस को स्कूल क्यों नहीं याद आया जो आज वो आत्मानंद स्कूल की बात कर रही है क्योंकि राज्य सरकार को केजरीवाल मॉडल का डर है। भाजपा के 15 वर्ष के शासन के बाद जनता ने इस उम्मीद से बदलाव किया की कांग्रेस जनता के दुखो को दूर करेगी लेकिन कांग्रेस पार्टी भी 15 साल की भूख को दूर करने बेतरतीब भ्रष्टाचार में संलिप्त हो गयी है।

छत्तीसगढ़ की जनता की जबान पर अब आम आदमी पार्टी की चर्चा शुरू हो चुकी है। 2023 में जनता बडा बदलाव कर आम आदमी पार्टी को लाएगी। दिल्ली के विधायक और प्रभारी संजीव झा जी की उपस्थिति में दुर्ग जिला के बुद्धिजीवी वर्ग ने आप की सदस्यता ली तथा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा कार्यालय जो रेलवे स्टेशन मरोदा में स्थित है उसका उद्घाटन किया।

हेमंत केसरिया (अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति प्रदेश सचिव), अधिवक्ता शरद दुबे, कम्युनिस्ट पार्टी से मंजीत मंजीत नार , एम टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर प्रणय ,व्यवसायी छोटू चावला, मनहरण लाल(भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग,)जगदीश नाग सहित अनेक डॉक्टरों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली ।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी ,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी,प्रदेश संगठन मंत्री सुरज उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम, जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह, इब्राहिम, के ज्योति,सादिया, एस अग्रवाल,दिनेश यादव,गीता,चंद्रशेखर,योगेश,पुरषोत्तम आदि शामिल रहे।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन
Next “कन्यादान महादान” इसी उद्देश्य से होगा नौ कन्याओं का सामूहिक विवाह

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.