Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, 13 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, 13 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट

Abhinesh Pandey August 13, 2022

00 43 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण
00 3 सर्वश्रेष्ठ गौठानों को भी दिया जाएगा पुरूस्कार
रायपुर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह आयोजित होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर श्री गौरव राम प्रवेश के नेतृत्व में 13 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आई सी श्री मनोज कुमार मण्डावी होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, पुलिस पदक, सुधारात्मक सेवा पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल और राज्य स्तरीय पुरूस्कार दिए जाएंगे।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत स्थापित किए गए गौठानों में से पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 गौठानों को भी पुरूस्कृत किया जाएगा। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डौण्डे हरनगढ़ गौठान को मुख्यमंत्री श्री बघेल पुरूस्कृत करेंगे।

Post navigation

Previous तंबाकू, सिगरेट व पान मसाला के विज्ञापनों पर लगी रोक, होर्डिंग्स हटाने के निर्देश
Next मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न

Related Stories

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल

You may have missed

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026
रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न

November 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.