Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं

Abhinesh Pandey September 26, 2022

 

रायपुर/2022/ छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक सौंदर्य, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों से परिपूर्ण है। देश व् विदेश के सभी पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ एक रमणीय पर्यटन स्थल है।

पर्यटन मंत्री श्री साहू ने कहा कि इंद्रावती नदी पर चित्रकोट जलप्रपात, कवर्धा का भोरमदेव मंदिर, सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर और बस्तर दशहरा देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। हमारा छत्तीसगढ़ पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत में भी बेहद समृद्ध है। भगवन श्री राम ने अपने वनवास काल का लम्बा समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा में बिताया है। भगवान श्रीराम के वनवास की स्मृतियों को सहेजने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन परिपथ परियोजना के माध्यम से सार्थक प्रयास किया जा रहा है। राम वन गमन परिपथ अंतर्गत उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले तक भगवान राम के वनवास काल से जुड़े स्थलों का संरक्षण एवं विकास किया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में चिन्हित 9 पर्यटन तीर्थों का तेजी से कायाकल्प कराया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत इन सभी पर्यटन तीर्थों की आकर्षक लैण्ड स्कैपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री श्री साहू ने कहा है कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत् ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना में 13 डेस्टिनेशन्स को इको पर्यटन एवं एथनिक पर्यटन की थीम पर विकसित किया गया है। इसके साथ ही वाटर टूरिज्म अंतर्गत हसदेव बांगो डेम के सतरेंगा में वाटर स्पोर्ट्स पर आधारित पर्यटन केन्द्र का भी विकास किया गया है। इसके लिए नए वाटर क्रूज एवं बोट की खरीदी की जा रही है, जिससे पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पर्यटन केन्द्रों को निरंतर विकसित किया जा रहा है।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति से प्रदेश में बन रहा औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल
Next छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का प्रतीक चिन्ह बने चेंदरू द टाइगर ब्वाय और टेंबू टाइगर

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.