Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नवा रायपुर के आंदोलित किसानों से चर्चा के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी नौटंकी से बाज आए : भाजपा
  • छत्तीसगढ़

नवा रायपुर के आंदोलित किसानों से चर्चा के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी नौटंकी से बाज आए : भाजपा

Abhinesh Pandey January 21, 2022

 

*0 किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शर्मा ने आगाह किया- किसानों के साथ शर्मनााक सियासत करना छोड़ प्रभावित किसानों की समस्या के समाधान की ईमानदार पहल करें*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा है कि नवा रायपुर अटलनगर में आंदोलित किसानों के संबंध में प्रदेश सरकार चर्चा के नाम पर सियासी नौटंकी से बाज आए और चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई इस बैठक का किसानों द्वारा किए गए बहिष्कार को गंभीरता से ले। श्री शर्मा ने कहा कि दोपहर 2 बजे आहूत बैठक की सूचना बैठक के निर्धारित समय से महज़ 5 मिनट पहले दिया जाना प्रदेश सरकार का आंदोलित किसानों के साथ भद्दे मज़ाक़ से कम नहीं है। इससे प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति बदनीयती ज़ााहिर होती है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि किसानों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाकर किसान आंदोलन की आड़ लेकर सियासी लफ़्फ़ाजी करने और दूसरे प्रदेश में अपनी राजनीति चमकाने के लिए छत्तीसगढ़ के ख़ज़ाने का पैसा अपनी वैयक्तिक सम्पदा मानकर लुटाने वाली प्रदेश सरकार को अपने राज्य के किसानों का दु:ख-दर्द क्यों नहीं दिखाई दे रहा है? एक लम्बे समय से नवा रायपुर के किसान आंदोलित हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के फैलाव के दौर में प्रदेश सरकार किसानों की समस्या सुनकर आंदोलन समाप्त कराने को तैयार ही नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति से चर्चा के नाम पर बैठक को लेकर एक तो प्रदेश सरकार ने पूरी तरह बदनीयती का परिचय दिया और बाद में प्रदेश सरकार के रवैए से रुष्ट किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों के बैठक के बहिष्कार के बाद प्रदेश सरकार झूठ बोलकर किसान नेताओं पर ही इसकी ज़िम्मेदारी डालकर अपनी चमड़ी बचाने में लगी है। प्रदेश सरकार बैठक के संबंध में पूर्व सूचना की बात कह रही है जबकि किसान समिति के नेता रूपन चंद्राकर द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार बैठक की सूचना बैठक के समय से महज़ 5 मिनट पहले ही व्हाट्सएप पर किसानों को दी गई। श्री शर्मा ने कहा कि मंत्री मो. अक़बर की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक के नाम पर किए गए भद्दे मज़ाक़ ने प्रदेश सरकार के घोर किसान-विरोधी चरित्र को बेनक़ाब कर दिया है। श्री शर्मा ने प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि किसानों के साथ शर्मनााक सियासत करना छोड़ नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की न्यायपूर्ण मांगों को मानकर उनकी समस्या के समाधान की तत्काल ईमानदार पहल करे।
——————————————

Post navigation

Previous नैतिकता हो तो, जनता के दिक्कतों को देखते हुए महापौर को इस्तीफा देना चाहिए – मीनल चौबे
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर संवेदनशील वनांचल नागलसर के सरपंच ने कांग्रेस प्रवेश किया

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.