Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान का पूरा मूल्य ₹2500 और महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगें पूरी करे सरकार- आप
  • छत्तीसगढ़

धान का पूरा मूल्य ₹2500 और महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगें पूरी करे सरकार- आप

Abhinesh Pandey April 8, 2022

 

*धान का पूरा ₹2500 दे सरकार किसानों के साथ छल करना बंद करें सरकार :कोमल हुपेंडी*

*आदिवासी भूमि पर अवैध प्लांट का निर्माण सहित महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगे जायज हैं-दुर्गा झा*

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार में आने से पहले गंगाजल की कसम खाकर घोषणा की थी कि प्रदेश में धान किसानों से ₹2500 में खरीदेंगे परंतु आज किसानों को 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से दिया जा रहा है। प्रति क्विंटल ₹50 की कांटा मारी की जा रही है । जिसे आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

आपको विदित हो कि सरकार ने एक और वादा किया था कि सत्ता में आते ही सरकार 2 साल का बकाया बोनस भी देगी। परंतु वह भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में धान के बोरे के लिए किसान भाइयों को परेशान होना पड़ा है ।इसके उपरांत एकमुश्त ना देकर चार किस्तों में देने की परंपरा बनाकर सरकार ने जनता को ठगा। इसके बावजूद अब सरकार की नियत और खराब हो चुकी है और उन्होंने ₹50 प्रति क्विंटल की कटौती करके अपना नापाक चेहरा उजागर कर दिया है। जिससे किसान व्यथित है ,परेशान है। किसान अपना दर्द किसे बताएं। इस देश में किसानों को हमेशा ठगा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया अपने आप को किसान कहते हैं परंतु वह किसान हितैषी नहीं है, किसान विरोधी है ।किसान के साथ अन्याय यह साबित करता है कि भूपेश बघेल सरकार सिर्फ दिखावे का नाटक कर किसानों को भी छल रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी चल रहे खैरागढ़ चुनाव के लिए खर्च को वसूलने के लिए ₹50 की कटौती की है ।ऐसा प्रतीत होता है। सरकार के पूरे मंत्रिमंडल खैरागढ़ उपचुनाव में बैठे हुए हैं। जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है ।किसान परेशान है ।जिसके लिए आम आदमी पार्टी 15 दिन का अल्टीमेटम देती है कि जितने किसानों का पैसा कटौती करके भेजा गया है। उसे तत्काल सरकार उनके खाते में डालें नहीं तो आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला नेत्री दुर्गा झा ने कहा कि विगत दिनों हजारों महिला किसानों ने 11 सूत्रीय मांग के साथ प्रदेश स्तरीय रैली निकाली तथा धरना प्रदर्शन करते हुए सत्याग्रह किया था। महिला किसानों का आरोप है कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण अवैध तरीके से आदिवासी भूमि पर किया जा रहा है​ जिसे प्रशासनिक संरक्षण हासिल है।

यह आंदोलन महासमुंद के नेशनल हाईवे में स्थित गांव तुमगांव,सिरपुर, पटेवा, खल्लारी, महासमुंद आदि क्षेत्रों की महिला किसान पिछले 40 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं तथा कृषि भूमि, वन भूमि, काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का जो निर्माण किया जा रहा है, उसके विरोध में कौंवाझर हाईवे में अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।
महिला किसानों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल,मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम पत्र भी सौंपा है।
दुर्गा झा ने आगे कहा कि सरकार संविधान में आदिवासी भूमि की धारा 170(ख) का उल्लंघन कर रही है जो कि अपराध है। बावजूद इसके इन महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगों के प्रति सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगा है। ये निरंकुश सरकार जनहिताय और किसान विरोधी है। अगर राज्य सरकार द्वारा इन महिला किसानों की मांगे पूरी नहीं की जाती है तो जल्द ही आम आदमी पार्टी राज्य स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी।

 

Post navigation

Previous विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खैरागढ़ उप चुनाव में संभाला मोर्चा
Next ग्रहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

Related Stories

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल

You may have missed

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026
रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न

November 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.