Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • तृतीय लिंग विमर्श पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 3 और 4 फरवरी को; मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तृतीय लिंग विमर्श पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 3 और 4 फरवरी को; मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग का आयोजन

Abhinesh Pandey February 2, 2023

देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ, विद्वान, शोधार्थी और उभयलिंग समुदाय के सदस्य लेंगे हिस्सा
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के हिन्दी विभाग द्वारा ’तृतीय लिंग विमर्शः कल, आज और कल’ विषय दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। देश व प्रदेश के उभयलिंगी समुदाय के उत्थान के उद्देश्य से आयोजित इस सेमीनार में छत्तीसगढ़ सहित देश व विदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार, विषय विशेषज्ञ तथा तृतीय लिंग समुदाय के प्रतिनिधिगण हिस्सा ले रहे हैं। तृतीय लिंग विमर्श पर आयोजित किया जाने वाला यह छत्तीसगढ़ का प्रथम अंतरराष्ट्रीय सेमीनार है।
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सेमीनार की संयोजक डाॅ. रेशमा अंसारी ने बताया कि इस सेमीनार का आयोजन 3 एवं 4 फरवरी 2023 को किया जा रहा है। इस सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा, अमेरिका के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेम भारद्वाज, तृतीय लिंग विमर्श की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. लता अग्रवाल (भोपाल), विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज उत्तप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. शेख शहाबुद्दीन, कॉटन यूनिवर्सिटी, गोवाहाटी, असम की प्राध्यापक डॉ. नूरजहां रहमतुल्ला, छत्तीसगढ़ तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित सुश्री विद्या राजपूत, छत्तीसगढ़ तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड की सदस्य सुश्री रवीना बरिहा और देश की प्रथम उभयलिंगी ज्योतिषी भैरवी अमरानी आमंत्रित हैं।
सेमीनार में देश-विदेश के प्राध्यापकों, शोधार्थियों द्वारा तृतीय लिंग विमर्श से संबंधित अनेक विषयों पर शोध पत्रों की प्रस्तुति की जाएगी। सेमीनार के उपविषयों में हिन्दी कथा साहित्य और किन्नर विमर्श, तृतीय लिंग विमर्श का इतिहास, आधुनिक हिन्दी पद्य साहित्य में किन्नर विमर्श, तृतीय लिंग विमर्शः वैश्विक परिदृश्य, बॉलीवुड और तृतीय लिंग, किन्नर समाज के उत्थान में साहित्य का योगदान, तृतीय लिंग समुदाय की अस्मिता और समाज, तृतीय लिंग समुदाय के सशक्तिकरण में सरकार की भूमिका, तृतीय लिंग के प्रति समाज का दृष्टिकोण, तृतीय लिंग समुदाय का सामाजिक योगदान, तृतीय लिंग समुदाय के संघर्ष और अकेलेपन का संकट प्रमुुख रूप से शामिल है। शोध सारांश प्रेषित करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 एवं पूर्ण शोध पत्र प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। शोध पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रेषित किए जा सकते हैं। सेमीनार के उद्घाटन सत्र में स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. रेशमा अंसारी ने बताया कि तृतीय लिंग जिसे थर्ड जेंडर कहा जाता है और वर्तमान में उभयलिंगी समुदाय के रूप में मान्यता प्राप्त है, उनके सशक्तिकरण की दिशा में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग व्यक्ति आज न सिर्फ पुलिस विभाग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अपितु हिमालय भी फतह कर रहे हैं। वास्तव में वे भी समाज का ही हिस्सा हैं। अनेक विपरित परिस्थितियों के बीच समाज में अपने अस्तित्व को स्थापित करने में संघर्षरत तृतीय लिंग समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सेमीनार एक और कदम है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous संतुलित केन्द्रीय बजट : चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
Next एफपीओ के रद्द होने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.