Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • डॉ. रमन की सीधी चुनौती भूपेश बतायें किसको दे दी पांच लाख नौकरी?
  • छत्तीसगढ़

डॉ. रमन की सीधी चुनौती भूपेश बतायें किसको दे दी पांच लाख नौकरी?

Abhinesh Pandey January 10, 2022

*फुल कॉन्फिडेंस के साथ महाझूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री*

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे बतायें कि तीन साल में पांच लाख युवाओं को कहां कौन से प्रदेश में नौकरी दे दी? पंजाब में ये नौकरियां बांट आये या यूपी में! लबरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का महाझूठ फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोल रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले यहां आएं और भूपेश बघेल का नाम दर्ज कर लें कि दुनिया में वे सबसे बड़े झुठे बोलने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि रेडियो पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर बोलते हुए झूठ की पराकाष्ठा पार कर दी। कायदे से उन्हें इसके लिए युवा पीढ़ी से क्षमा याचना करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के युवा सपने चकनाचूर करने का महापाप उन्होंने किया है। युवा पीढ़ी को सरकारी नौकरी के सपने दिखाये, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया और ढाई साल तक कुछ नहीं किया। इसके बाद गोबर की टोकरी पकड़ा दी। छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी को भूपेश बघेल ने यही नौकरी दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी ही नहीं, भूपेश बघेल ने राज्य के हर तबके, हर पीढ़ी के साथ विश्वासघात किया है। महिलाओं से रोजगार छीन रहे हैं। बुजुर्ग, बेसहारा, लाचार, विधवा गुजारे और भत्ते के मोहताज हैं। नौनिहालों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग को हसीन ख्वाब दिखाने वाले मुंगेरीलाल ने छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटका दिया है और लोगों का वर्तमान और भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि घर पहुँच शराब वितरण मे लगे लोगो को छोड़कर यदि भूपेश बघेल ने तीन साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है तो विभागवार, वर्गवार सारे आंकड़े सार्वजनिक करते हुए श्वेतपत्र जारी करें अन्यथा छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी से सरसर झूठ बोलने के लिए अपने पद से इस्तीफा दें।

Post navigation

Previous कोरोना काल में जनसेवा करेगी एनएसयूआई : नीरज
Next स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है प्रेरणा से भरा हुआ : मंत्री अमरजीत भगत

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.