Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • झीरम में शहीदों को नमन कर संसदीय सचिव रेखचंद, राजमन, राजीव ने दी श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

झीरम में शहीदों को नमन कर संसदीय सचिव रेखचंद, राजमन, राजीव ने दी श्रद्धांजलि

Abhinesh Pandey May 25, 2023

– सहयोगियों संग सुबह पहुंचे झीरम शहीद स्मारक
जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार सुबह अपने सहयोगियों के संग यहां से करीब 50 किमी दूर दरभा ब्लॉक के झीरम में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम उन्होंने सहयोगियों संग झीरम शहीद स्मारक में लगे शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित किया। ज्ञात हो कि लगभग एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को सुकमा के कांग्रेस सम्मेलन से लौट रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले पर नक्सलियों ने जबर्दस्त हमला झीरम घाटी में बोला था, जिसमें 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षा कर्मियों व अन्य नागरिक जनों की शहादत हो गई थी। शहीदों में बस्तर टाइगर के नाम से ख्यात पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा दंतेवाड़ा विधायक महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, गोपी माधवानी आदि सम्मिलित थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी बाद में उपचार के दौरान दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

इस दौरान चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सत्तार अली, अनवर खान, जीशान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार झा, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रुक्मणी कर्मा, तुलाराम कश्यप, एमआइसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, जयदेव नाग, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, मान सिंह ठाकुर, बेलसर बेसरा, अभय सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों समेत जगदलपुर व दरभा ब्लॉक के अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

Post navigation

Previous राज वर्मा होंगे छत्तीसगढ़ी फिल्म बी.ए.फाइनल ईयर के फाइनली प्रोड्यूसर बने….
Next छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर आज नक्सलवाद और हिंसा का विरोध तथा शांति का शपथ लिया गया

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.