Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

Abhinesh Pandey August 31, 2022

*शासकीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*बैठक में शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा, नियम अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश*

कोरिया/रायपुर/ 2022/ लोक निर्माण एवं गृह तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने जिला प्रवास पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरण नीति के नियमों की विस्तार से जानकारी दी और नियम अनुसार जिला स्तरीय स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी मंत्री श्री साहू ने कहा कि सभी प्रस्ताव नई स्थानांतरण नीति में उल्लेखित नियमों के आधार पर हों। वरीयता क्रम एवं ट्रांसफर प्रतिशत के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों पर जिले की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुपोषण टिफिन की पहल की जानकारी दी जिसे प्रभारी मंत्री ने भी जाना और सराहा। इसी तरह कलेक्टर ने कृष्ण कुंज, जिले में अल्प व अति वृष्टि की स्थिति, गोधन न्याय योजना, गिरदावरी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, सी मार्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर, आश्रम-छात्रावासों के शत-प्रतिशत निरीक्षण की जानकारी दी।

बैठक में बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के संचालक एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर नगरनिगम चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, एसपी श्री त्रिलोक बंसल एवं अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous राज्य के एक वर्ष के बजट की आधे से अधिक राशि केंद्र के पास बकाया-कांग्रेस
Next बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में भी गड़बड़ी – केदार

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.