Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा- आप
  • छत्तीसगढ़

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा- आप

Abhinesh Pandey May 9, 2022

 

*स्मृति ईरानी अब कहा है! मोदी सरकार पूरी विफल, 400 का सिलेंडर था तो महंगाई पर हयतौबा करने अब चुप क्यों ? घरेलू महिलाओं में आक्रोश-दुर्गा झा*

रायपुर,09 मई 2022। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से घर का बजट बिगड़ गया है साथ ही बेतहाशा महंगाई से घरेलू महिलाएं चिंतित हैं। दुर्गा झा ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र कि मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
कुछ दिन पूर्व घरेलू गैस सिलेंडर में फिर 50 रुपए की वृद्धि से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,071 रुपए हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर मार्च से अब तक 100 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। किमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता और खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा स्मृति ईरानी अब कहा है! 400 का सिलेंडर था तो महंगाई पर हयतौबा करने वाली महिला अब चुप क्यों है? मंत्री बनने पर महंगाई से सरोकार नहीं रहा शायद।
घरेलू महिलाओं में आक्रोश लगातार चरम पर है कि साल भर से खाते में सब्सिड़ी भी नहीं आ रही है।आखिर
सब्सिडी जा कहां रही है ? तीनों
कंपनियों के उपभोक्ता गैस एजेंसियों में पूछताछ करके परेशान हैं। उन्हें एरिया मैनेजर के नंबर में कॉल करने कहा जाता है। कंपनियों के एरिया के एरिया मैनेजर के नंबर पर कोई कॉल रिसीव नहीं करता। उन्होंने कहा कि आखिर सब्सिडी जा कहां रही है?
नाममात्र कि 61 रुपए सब्सिडी का कई महीनों से अता-पता नहीं है। महिलाएं को अब समझ में नहीं आ रहा है कि किस घरेलू खर्च में कटौती करें। पेट्टोल की कीमतें 112 रुपए के पार होने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में
वृद्धि ने घर के बजट को पूरी तरह सेc
बिगाड़ के रख दिया है। खाने का तेल
भी 200 रुपए लीटर के करीब पहुंच
गया है। आटा, दाल, सभी वस्तुओं
की कीमतें बढ़ रही हैऔर अन्य राशन भी महँगा हो गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है आम जनता और खासकर महिलाएं इस बोझ से दबे जा रही है। अब ये सुनिश्चित हो गया है कि जनता आने वाले समय में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी।प्रदेश की भूपेश सरकार को भी भ्रष्टाचार से फुरसत नहीं है और मंत्री गण उड़नखटोले की सैर में मस्त है फिर कांग्रेस को महंगाई क्यों परेशान करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता इन भ्रष्टाचारियों को भी उखाड़ फेकेंगी।

 

Post navigation

Previous आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
Next चिकित्सा शिक्षा विभाग में 765 पदों पर हुई नियुक्ति

Related Stories

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025

Recent Posts

  • राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • 11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • “आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • नारी सम्मान और सशक्तीकरण के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : शताब्दी

You may have missed

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025
कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न

December 9, 2025

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.