Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • घबरायी कांग्रेस सरकार अब अनैतिकता पर उतारू – केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

घबरायी कांग्रेस सरकार अब अनैतिकता पर उतारू – केदार कश्यप

Abhinesh Pandey June 29, 2023

 

= किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेजने का कुटिल षढ़यंत्र कर रही कांग्रेस सरकार

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

= भाजपा समर्थित सरपंच, पंच को जबरदस्ती कांग्रेस प्रवेश के लिये भयभीत किया जा रहा

= राजनीतिक ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही कांग्रेस का चरित्र उजागर – संतोष बाफना

= भाजपा समर्थित ग्रामपंचायत मुण्डागढ़ सरपंच रामसिंह नाग व ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन कांग्रेस प्रवेश करने बना रहे दबाव, क्षेत्र का विकास अवरूद्ध करने धमकाया जा रहा

जगदलपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर परेशान कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही अच्छी योजना को बदनाम करने की कुटिल साजिश कांग्रेस सरकार द्वारा रची गयी है। श्री कश्यप ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने घटते जनाधार को देख कर घबरायी कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा भाजपा समर्थित सरपंच, पंच, पंचायत प्रतिनिधियोंं पर कांग्रेस में प्रवेश करने दबाव डाला जा रहा है, उनके क्षेत्र के विकास कार्य अवरूद्ध करने की धमकी देकर भयभीत किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है।

भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता में केदार कश्यप ने कहा कि किसानों के लिये बड़ी बड़ी बातें करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार किसानों का सम्मान करना भूल गयी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनावी वायदे पूरे करने में असमर्थ रही मौजूदा कांग्रेस सरकार आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुये अब तरह तरह के हथकण्डे अपना रही है। भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के साथ है और उनके हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। भूपेश सरकार किसानों को षढ़यंत्र पूर्वक नोटिस भेज कर परेशान करना बंद करे।

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस में प्रवेश करने के लिये डराया धमकाया जा रहा है। जिसकी शिकायत भाजपा समर्थित सरपंच, पंचों ने की है। कांग्रेस का यह असली चेहरा है।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ के भाजपा समर्थित सरपंच रामसिंह नाग को कांग्रेस में जबरदस्ती प्रवेश के लिये क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सरपंच व उनके साथियों को राजनीतिक शिष्टाचार भूलाकर निरंतर प्रताड़ित करने प्रयास हो रहे हैं, जो अनुचित व निंदनीय है। क्षेत्रीय विधायक श्री जैन द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में भाजपा समर्थित सरपंच से फोन पर कही गयी बात का रिकॉर्ड भी मौजूद है। श्री बाफना ने कहा कि भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कांग्रेस प्रवेश से मना करने पर राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर भयभीत करने प्रयत्न हो रहे हैं। कांग्रेस का चरित्र उजागर हो रहा है।

पत्रवार्ता में ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ के सरपंच रामसिंह नाग ने कहा कि उनके साथ गाँव के पंच व ग्रामीण यह बताने आये है कि कांग्रेस में प्रवेश करने लिये सभी पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन कांग्रेस में शामिल होने दबाव डाल रहे हैं। मना करने पर गाँव के विकास कार्य प्रभावित करने बोला गया है। कांग्रेस द्वारा ऐसा कृत्य किये जाने के प्रमाण भी हमारे पास है। ग्रामवासियों में कांग्रेस के ऐसे कृत्य से आक्रोश है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों में लालाराम नाग, बाल सिंह नाग, बुदरू नाग,मन्नूराम सेठिया, लखमा नाग, नीलू कुंजाम, सगनू राम नाम और अन्य ग्रामीण भी आये हैं।

पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला रूपसिंह मण्डावी, लच्छू राम कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी,योगेन्द्र पाण्डेय, संतोष बघेल, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता,बाबुल नाग, फूल सिंह सेठिया आदि उपस्थित थे।

__________________

 

Post navigation

Previous रामकृष्ण केयर अस्पताल ने कैंसर मरीजों का बनाया सहायता समूह
Next भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में जुटे हजारों लाभार्थी

Related Stories

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026
छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

October 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.