Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गोठानों में घोटाला भाजपा का दिमाकी फितूर – कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गोठानों में घोटाला भाजपा का दिमाकी फितूर – कांग्रेस

Abhinesh Pandey May 15, 2023

 

*गोठान के खिलाफ झूठे दुष्प्रचार का गांव के लोगों ने विरोध किया*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*15 सालों तक गोशाला के नाम पर अनुदान खाने वालों को गोठान बर्दाश्त नहीं हो रहा*

रायपुर/15 मई 2023। गोढ़ी गांव के गोठान जाकर भाजपा ने नया राजनैतिक नौटंकी करने की कोशिश किया। जिसका गोढ़ी की प्रबुद्ध जनता ने कड़ा विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 सालों तक गोशाला के नाम पर अनुदान खाने वालों को गोठान बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा के दुष्प्रचार का विरोध करके जनता ने साबित कर दिया कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन कभी नहीं मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास जनतिह के मामले उठाने को कुछ बचा नहीं है ऐसे में भाजपा के नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिये काल्पनिक और झूठे आरोपों के आधार पर राजनीति करना चाहते है। जिसको जनता स्वीकार नहीं कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोठान समितियों में भ्रष्टाचार भाजपा का दिमाकी फितूर है। प्रदेश में 9790 गोठानों का निर्माण पूरा हो गया भाजपा को सभी गोठानों में जाकर अध्ययन करना चाहिये। सभी गोठानों में पानी शेड, चारे की व्यवस्था की गयी है, गोठानों में गांव के लोग ही पैरा दान करते है। प्रदेश भर के गोठानों में पानी की टंकी, शेड आदि पर हुये कुल अलग-अलग खर्चों की राशि को घोटाला बता कर भाजपाई सनसनी फैलाना चाहते थे लेकिन उनका झूठ बेनकाब हो गया। इन गोठानों का संचालन देखरेख गांव के ही लोग करते है, इसके निर्माण से लेकर रख रखाव में गोठान समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा नेताओं की गलत बयानी के अलावा कुछ नहीं है। 15 साल तक राज्य में गोशाला चलाकर गायों के नाम पर करोड़ों का घपला करने वाले भाजपाईयों को सपने में भी घोटाला ही नजर आता है। इसीलिये गोठानों में उनको गड़बड़ी नजर आ रही है। जनता भूली नहीं है कैसे भाजपा के नेता गोशाला चलाने के नाम पर गायों की चमड़े का व्यापार करते थे, गायों को भूखी मारते थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोढ़ी में हुये जनविरोध के बाद भी यदि भाजपा के नेता झूठ और फरेब की राजनीति को बंद नहीं किये तो आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचने देगी। गोठान जनता के लिये जनता का जनता के द्वारा चलायी जाने वाली योजना है। भाजपा ने इसमें घोटाले का झूठा आरोप लगाया इसलिये जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। गोठान में राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका में रहता है प्रारंभिक संरचना विकसित करने के बाद गोठानों का संचालन उसी गांव की गोठान समितियां जिसमें गांव के लोग ही शामिल रहते है, संचालित करते हैं, गांव के ही महिलाओं की स्व सहायता समूह की महिलायें गोठानों की अन्य उत्पादक गतिविधियां को संचालित करती है। भाजपा गोठान जैसी जनोन्मुखी योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर भाजपा अपने मानसिक दिवालियेपन को प्रदर्शित कर रही है।

 

 

Post navigation

Previous कांग्रेस राज में 1300 करोड़ का गोठान घोटाला:अरुण साव
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से संरक्षित हो रही है हमारी संस्कृति – रेखचंद जैन

Related Stories

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल

You may have missed

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026
बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  

September 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.