Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गोठानों की सफलता से बौखलाए भाजपाई दुष्प्रचार कर रहे हैं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गोठानों की सफलता से बौखलाए भाजपाई दुष्प्रचार कर रहे हैं

Abhinesh Pandey May 20, 2023

 

रायपुर/20 मई 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालको की समृद्धि को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। गरीब और कृषि श्रमिको सहित ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गोधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को एक बार फिर प्रमाणित कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े तीन साल में 10624 गोठान बनाए हैं जिनमें से 5709 गोठान अब स्वावलंबी बन चुके हैं। योजना के अंतर्गत कोई भी राशि का भुगतान नगद रूप में नहीं होता है। प्रत्येक 15 दिन में हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि का अंतरण होता है, पूरी पारदर्शिता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 15 साल रमन राज के कुशासन में आरएसएस, भाजपा नेताओ के द्वारा संचालित फर्जी गौशालाओं को हर साल करोड़ों का अनुदान लगातार दिया जाता था, जहां अनुदान गटक कर चारा-पानी के बिना गाएं मार दी जाती थी। सेठ फूलचंद गौशाला, शगुन गौशाला, मयूरी गौशाला जैसे अनेकों उदाहरण हैं। 15 साल भाजपा के कुशासन में गांव की घास जमीन, मवेशियों के चारागाह की जमीन भू माफियाओं के साथ मिलीभगत करके भाजपाई हड़प लिए। कभी औषधि खेती, कभी रतनजोत तो कभी उद्योग लगाने का सपना दिखाकर चारागाह भूमि पर कब्जा करने वाले भाजपाईयों को गोठानों के लिए संरक्षित जमीन पर आपत्ति करने का नैतिक अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रत्येक आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय देने का वादा 2003 में किया था। 15 साल सरकार में रहे, भाजपाईयों के द्वारा एक भी गाय किसी को दी गई हो तो बताएं?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में संचालित गोठानों में 14504 महिला स्व सहायता समूह की 1,71,585 बहनों को 131 करोड़ 43 लाख़ का भुगतान अब तक हो चुका है। यही नहीं गोपालकों और समूहों को अब तक 445 करोड़ 14 लाख़ का भुगतान, 21 मई 2023 को 13 करोड़ 57 लाख दिए जाएंगे। प्रदेश में पंजीकृत गोपालकों की संख्या 341713 है, उल्लेखनीय है कि विगत तीन साल में पशुपालकों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक कुल गोबर खरीदी 32.72 लाख़ क्विंटल जिससे 24.54 लाख़ क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया गया है। 4 रुपए प्रति लीटर की दर पर खरीदे गए गौमूत्र से जैविक कीटनाशक “ब्रह्मास्त्र“ 74401 लीटर और “जीवामृत“ 31478 लीटर अर्थात् कुल जैविक कीटनाशक 1 लाख़ 5 हजार लीटर से अधिक का निर्माण किया गया है। गौमूत्र से आय समुह को 48 लाख़ 50 हज़ार का शुद्ध मुनाफा गोठान समितियों को हुआ है। 2 अक्टूबर 2022 से रीपा परियोजना के तहत हर ब्लाक में 2 गोठानों में औद्योगिक गतिविधियां संचालित करने का फैसला लिया गया है जिसके तहत लगभग 300 से अधिक गोठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का काम शुरू हो चुका है। गोठानों में कृषि और वनोपाजों के प्रसंस्करण के साथ ही बागवानी, मुर्गी पालन, बकरी पालन, आटा चक्की, दाल मसाले पिसाई, तेल पेराई जैसे कार्य समूह के द्वारा किए जा रहे हैं। इस बजट में ग्रामीण क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

 

Post navigation

Previous पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया नमन
Next भाजपा प्रवक्ता मूणत का सवाल: क्या झीरम के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं सीएम बघेल?

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.