Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गांगुली का अल्टीमेटम   पुजारा-रहाणे को  :टेस्ट टीम में जगह बरकरार रखनी है, तो रणजी ट्रॉफी में करना होगा परफॉर्म
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

गांगुली का अल्टीमेटम   पुजारा-रहाणे को  :टेस्ट टीम में जगह बरकरार रखनी है, तो रणजी ट्रॉफी में करना होगा परफॉर्म

Abhinesh Pandey February 3, 2022

 

नई दिल्ली । टीम इंडिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। हाल ही में टीम के हेड कोच के साथ कप्तानी तक में चेंज देखने को मिला। अब टेस्ट टीम के दो सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसके संकेत खुद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिए हैं।

पुजारा और रहाणे ने साउथ अफ्रीका दौरे पर बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। अफ्रीका दौरे को छोड़ भी दिया जाए, तो 2020 के बाद से दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। लिहाजा आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए टीम में उनके चयन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

रणजी में कर सकते हैं बेहतर प्रदर्शन
स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा- हां, वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उम्मीद है, वे रणजी ट्रॉफी में वापस जाएंगे और ढेर सारे रन बनाएंगे, जो मुझे यकीन है कि वे करेंगे। मुझे कोई समस्या नहीं दिख रही है, उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापस जाने के लिए। रणजी ट्रॉफी एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और हम सभी ने टूर्नामेंट खेला है।

गांगुली ने आगे कहा- वे भी, वहां वापस जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अतीत में टूर्नामेंट खेला है जब वे केवल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे और एकदिवसीय या सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं थे। इसलिए उसमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

दोनों को रनों की तलाश
पुजारा और रहाणे दोनों बल्लेबाज लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। जनवरी 2021 से पुजारा ने 16 टेस्ट मैचों में महज 27.11 की औसत से केवल 810 रन बनाए हैं। शतक एक भी नहीं। वहीं, रहाणे ने और भी खराब औसत (19.95) से बल्लेबाजी की है और 547 रन बनाए हैं। उनके नाम पर एक शतक दर्ज है। अफ्रीका दौरे पर पुजारा ने 6 पारियों में 124 और रहाणे ने सिर्फ 136 रन बनाए थे। रहाणे से तो टीम की उपकप्तानी भी ले ली गई है।

दो खिलाड़ी ऑप्शन के तौर पर तैयार
टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह लेने के लिए श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी पूरी तरह से तैयार हैं। श्रेयस ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से अपना डेब्यू किया था और दो मैचों में 50.5 की शानदार औसत के साथ 202 रन बनाए थे। उन्होंने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

 

 

Post navigation

Previous अपनी बेटी के हत्यारों को सज़ा की गुहार लगाता लाचार पिता? पुलिस बता रही आत्महत्या!
Next CM बघेल पंजाब व उत्तराखंड के बने स्टार प्रचारक

Related Stories

नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक

November 17, 2026
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

November 17, 2026
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने
  • Feature
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने

November 17, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका
  • दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
  • छत्तीसगढ़ राइस ब्रोकर्स एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा, दीपावली मिलन समारोह एवं वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम संपन्न
  • पूरे प्रदेश में पारदर्शी व सुव्यवस्थित धान खरीदी जारी, कांग्रेस कर रही मिथ्या प्रलाप : ठाकुर
  • मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह का आत्मीय आयोजन, प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नेता

You may have missed

विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका

November 18, 2026
दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

November 18, 2026
छत्तीसगढ़ राइस ब्रोकर्स एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा, दीपावली मिलन समारोह एवं वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राइस ब्रोकर्स एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा, दीपावली मिलन समारोह एवं वेबसाइट लॉन्चिंग कार्यक्रम संपन्न

November 18, 2026
पूरे प्रदेश में पारदर्शी व सुव्यवस्थित धान खरीदी जारी, कांग्रेस कर रही मिथ्या प्रलाप : ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूरे प्रदेश में पारदर्शी व सुव्यवस्थित धान खरीदी जारी, कांग्रेस कर रही मिथ्या प्रलाप : ठाकुर

November 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.