Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना काल में भी जारी रही उच्च शिक्षा, लिए गए 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा ऑनलाईन क्लॉसेस
  • छत्तीसगढ़

कोरोना काल में भी जारी रही उच्च शिक्षा, लिए गए 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा ऑनलाईन क्लॉसेस

Abhinesh Pandey February 6, 2022

 

उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय, कॉलेजों व इससे सबद्ध कोर्सेेस की जानकरी लेने पहुंचते रहे लोग

रायपुर, 06 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी को देखने आने वालों का उत्साह देखते ही बनता था। यहां पर सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासकीय योजनाओं की जानकारी के अलावा जैविक उत्पाद व हस्तनिर्मित वस्तुआंे की खरीददारी और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने लोग पहुंच रहे थे। प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यहां पर विश्वविद्यालयों में संचालित एनएसएस एवं खेल से जुड़ी गतिविधियों एवं इनके उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही थी। इच्छुक विद्यार्थी एवं पालकगण व्यवसायिक, गैर-व्यवयायिक शिक्षा एवं नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने यहां पहुंचते रहे।

प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा किए गए अर्जित उपलब्धियों एवं प्रयासों को दर्शाया गया है। कोरोनाकॉल के दौरान पढ़ाई बाधा न बने इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 2 लाख 67 हजार 500 से भी ज्यादा ऑनलाईन क्लॉसेस लिए गए हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने, समान रूप से सभी वर्गों को लाभान्वित करने, रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ गठित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के द्वारा तीन वर्षांे में 421 करोड़ रूपए का अनुदान दिया गया है।
स्टॉल में कॉलेजों के द्वारा किए जा रहे नवाचारों को भी दिखाया गया है। सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रारूप का प्रदर्शन किया गया था। विश्वविद्यालय के सिविल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री त्रिलोकी साहू ने बताया कि यह काफी उपयोगी है इसके जरिए गंदे पानी को साफ किया जा सकता है। खैरागढ़ के इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी चित्रकारी कला के बदौलत काफी सुर्खिया बटोरी।  छात्रों द्वारा यहां पर लोगांें का उनका चित्र बना कर दिखाया जा रहा था। इसके अलावा यहां पर मूर्तिकला निर्माण का भी प्रदर्शन किया गया था। स्टॉल में आए श्री गोमेंन्द्र ठाकुर, श्री दीपक सोनी, लक्ष्मीकांत ठाकुर एवं सुश्री अनिता एवं अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पर कैरियर कोर्सेस के बारे में मिली जानकारी को वे अपने परिचितों एवं दोस्तों को भी शेयर करेंगे।

 

Post navigation

Previous “राम के लीला रामायण”,जल्द होगा छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक धारावाहिक एवं फिचर फिल्म का निर्माण
Next आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण करेगी भाजपा

Related Stories

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025

Recent Posts

  • राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • 11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • “आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • नारी सम्मान और सशक्तीकरण के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : शताब्दी

You may have missed

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025
कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न

December 9, 2025

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.