रायपुर।
आज आम आदमी पार्टी द्वारा बूढ़ातालाब धरना स्थल से मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए जंगी रैली निकालकर प्रस्थान किया । राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र की कल्पना को साकार करने का रैली है। इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने मुख्यमंत्री व उनके पुत्र बिट्टू उर्फ चैतन्य बधेल के करोड़ों रुपए के घोटाले में संलिप्त लोक सेवा आयोग की परीक्षा में परिवारवाद को संरक्षण देने तथा इन अन्याय के खिलाफ आप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री व उनके कांग्रेस प्रभारी सुश्री शैलजा को काला झंडा दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने का विरोध करते हुए गिरफ्तार साथियों के तत्काल निशर्त रिहाई की मांग के लिए यह रैली व मुख्यमंत्री निवास का विशाल धेराव किया गया ।
