
रायपुर,26 मई 2022। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा के दिशा निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री भानू प्रकाश चंद्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए सुरेश दिवाकर को प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और आनंद मिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन विस्तार के पद पर नियुक्ति की हैं।
प्रदेश में आप का लगातार विस्तार हो रहा है और अच्छे लोग पार्टी से जुड़ रहें हैं उसे देखकर लग रहा है कि अगले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है।