Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमर जवान ज्योति को बुझाना देश के शहीदों का अपमान-कांग्रेस
  • राष्ट्रीय

अमर जवान ज्योति को बुझाना देश के शहीदों का अपमान-कांग्रेस

Abhinesh Pandey January 21, 2022

 

मोदी सरकार 1971 के भारत बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की यादों को नष्ट करने का षड़यंत्र कर रही

रायपुर/21 जनवरी 2022। इंडिया गेट पर पिछले 50 सालों से जल रही अमर जवान ज्योति को बुझाये जाने को कांग्रेस ने मोदी सरकार का आपत्तिजनक कार्य बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमर जवान ज्योति भारत के द्वारा लड़ी गयी 1971 की लड़ाई एवं अन्य युद्धों में अपनी जान गंवाये वीर शहीदों के सम्मान में प्रज्वलित की गयी थी जो पिछले 50 वर्षों से अनवरत जल रही है। अमर जवान ज्योति भारत की जनता की ओर से अपने देश के वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजली का प्रतीक है। मोदी सरकार ने अमर जवान ज्योति को बुझा कर देश के लिये प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शहादत का अपमान किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा अमर जवान ज्योति को बुझा कर 1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध की यादों को नष्ट करने की मंशा रखते है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम था। भारत ने अब तक जितनी भी लड़ाईयां लड़ी बांग्लादेश की लड़ाई उसमें सबसे बड़ी जीत है। मोदी और भाजपा कांग्रेस से अपनी राजनैतिक दुश्मनी को भुनाने के फेर में देश के अविस्मरणीय इतिहास की यादों को नष्ट करने लग गये हैं। भारत-बांग्लादेश किसी दल का युद्ध नहीं था, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वं इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन में भारत की सेनाओं और हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिया था इस लड़ाई में देश ने अपने वीर जवानों को खोया था। मोदी अपनी संकुचित मानसिकता में देश के महान सपूतों की यादों को नष्ट कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी इस देश के सबसे नक्कारा प्रधानमंत्री साबित हो रहे जो खुद कुछ नहीं कर पा रहे लेकिन पुरानी सरकारों द्वारा किये गये कार्यों को बदल कर अपनी कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदी अपनी लाईन बड़ी खींच नहीं सकते इसलिये दूसरें की लाईन मिटा कर खुद की लाईन बड़ी जताने की कोशिश में लगे रहते है। संवैधानिक संस्थाओं का अवमूलन और नष्ट करते-करते मोदी अब देश की भावनात्मक धरोहरों को भी समाप्त करने में लग गये है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आजादी की लड़ाई के पहले और स्वतंत्रता के बाद भारत के नवनिर्माण में भाजपा और उसके पितृ संगठन आरएसएस का योगदान शून्य है इसलिये वे इतिहास में अपने पूर्वजों की दरिद्रता को छुपाने के लिये इतिहास को ही नष्ट करने की कुचेष्ठ में लग गये हैं।

 

Post navigation

Previous मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के लिए ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प
Next गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया नमन

Related Stories

bjp ने राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

bjp ने राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी

March 3, 2026
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की

February 25, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Recent Posts

  • JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली
  • अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह
  • रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां; महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार- मनोज सिंह ठाकुर
  • रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा
  • महापौर मीनल ने गर्मी में सुगम जलापूर्ति हेतु पुख्ता तैयारी को लेकर सभी जोन कमिश्नरों को दिए सख्त निर्देश

You may have missed

JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली

March 7, 2026
अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह

March 7, 2026
रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां; महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां; महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार- मनोज सिंह ठाकुर

March 7, 2026
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

March 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.