Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अंदरुनी क्षेत्रों के बच्चों को सीखते देख मिलती है खुशी – कवासी लखमा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंदरुनी क्षेत्रों के बच्चों को सीखते देख मिलती है खुशी – कवासी लखमा

Abhinesh Pandey June 2, 2023

बीजापुर जिले में दो सौ से अधिक स्कूल पुनः संचालित

रायपुर, 02 जून 2023

बीजापुर के स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा समर कैम्प में उत्साह के साथ खेल, नृत्य, वादन, मूर्ति कला, चित्रकारी आदि में भाग लेते बच्चों को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर खुशियां बांटी। गौरतलब है कि वर्ष 2005 के दौरान सलवा जुडूम के समय हजारों स्कूले बंद हो गई थी जिसमें केवल बीजापुर जिले के ही 300 स्कूल बंद हुए थे, इनमें से 200 स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर बस्तर अंचल के बंद पड़े इन स्कूलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुनः संचालित कराने के लिए अभियान छेड़ा गया था।
बीजापुर में फिर से शुरू कराए गए इन स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास भरने उनके प्रतिभा को निखारने के लिए एक साथ एक हजार बच्चों को समर कैंप में विभिन्न गतिविधियां सिखाई जा रही है जिसमें सभी प्रकार के खेल, नृत्य, वादन, मूर्ति कला, चित्रकारी सहित बच्चों के रुचि के अनुसार उनको उन विद्या मे निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्योग मंत्री श्री लखमा ने कहा वे स्वयं पढ़ाई से वंचित रह गए, इसलिए पढ़ाई के महत्व को बहुत अच्छे से समझते हैं और वे नहीं चाहते कि कोई भी गरीब, आदिवासी बच्चा पढ़ाई से वंचित हो इसलिए हमने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय शिक्षित युवाओं के सहयोग से स्कूलों को प्रारंभ किए गए हैं। स्थानीय युवाओं को शिक्षादूत के रूप में चयन कर रोजगार से जोड़ने की यह पहल बहुत ही सराहनीय है।

बच्चों के साथ बांटी खुशियां

उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ कराने में क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम मंडावी और कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जिला प्रशासन के पूरी टीम बधाई दी। समर कैंप में शामिल बच्चों के साथ मंत्री श्री कवासी लखमा ने नृत्य में भाग लेकर खुशियां बांटी। बच्चों ने भी उन्हें अंग्रेजी, हिन्दी एवं गोण्डी, हल्बी में गीत सुनाया। श्री लखमा ने इन बच्चों को शाबासी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous अंतर्राष्ट्रीय रामायण मंडली कम्बोडिया की 12 सदस्यीय टीम की संगीतमय प्रस्तुति
Next रामलाल यादव छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के रायपुर जिला अध्यक्ष बनने पर यादव समाज ने दी बधाई

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.