Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • AAP यूथ विंग रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, सैकड़ों युवाओं ने ली AAP की सदस्यता
  • छत्तीसगढ़

AAP यूथ विंग रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, सैकड़ों युवाओं ने ली AAP की सदस्यता

Abhinesh Pandey April 25, 2022

 

*जिले में यूथ विंग चलाएगी सदस्यता अभियान -तेजेन्द्र तोड़ेकर*

रायपुर, 25 अप्रैल 2022। आप यूथ विंग रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक राजकुमार कालेज के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर व प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन की उपस्थित में संपन्न हुई। बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई।
आज के बैठक में तेजेंद्र तोडेक़र ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर आपको कोई जिम्मेदारी मिली है तो उसको पूरी ईमानदारी से निभाना है पूरे प्रदेश में आज जनता खासकर यूथ आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही हैं हमें बस उन तक पहुंचना है पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल किया है वर्तमान में सिर्फ आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जिस पर युवाओं को भरोसा है, हम सबको मिलकर पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करना है और आने वाले 2023 के चुनाव में पार्टी को चुनाव जिताने में आप यूथ विंग की महत्वपूर्ण भूमिका हो यह सुनिश्चित करना है। हमको गांव-गांव तक वार्ड मोहल्ले तक यूथ का संगठन निर्माण करना है। साथ ही युवाओं को अपने क्षेत्र के मुद्दे को लेकर काम करना है।

प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन ने कहा कि अब समय आ गया है की युवा कमर कस लें क्योंकि भाजपा और कांग्रेस वालों ने 75 सालों से सिर्फ जनता को लूटा है उनके पास युवाओं को देने के लिए कुछ नहीं है सिर्फ दंगा फसाद जात-पात की राजनीति उन्हें आती है देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी है जो रोजगार की बात करती है, जो शिक्षा की बात करती है, जो निशुल्क स्वास्थ्य की बात करती है, ऐसी पार्टी को हमें सत्ता में बैठाना है तो युवाओं को आगे आना होगा। युवाओं को पूरी ताकत से आगे आना होगा और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।
साथ ही अनेक कार्यकर्ताओं को आज जिम्मेदारी दी गई। आज जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। जिसमें प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, जिला सचिव राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,जिला संगठन मंत्री विकास दास मानिकपुरी, जिला उपाध्यक्ष राज किशोर साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप नापित, पश्चिम विधानसभा प्रभारी फारुख खान, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह उर्फ बॉबी, जिला उपाध्यक्ष दक्षिण विधानसभा प्रभारी मनीष सारथी, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी राजकुमार जोशी, ग्रामीण उपाध्यक्ष रविशंकर साहू, धरसीवां विधानसभा अध्यक्ष विशाल मैरिसा, आरंग विधानसभा अध्यक्ष हेमंत टंडन आदि किया पदों पर नियुक्ति की गयी।
आज अनेक युवाओं ने आप यूथ विंग की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रुप से जोगी कांग्रेस से हरीश कुमार वर्मा व अन्य युवा शामिल हुए ।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल
Next मास्क फिर अनिवार्य,आदेश जारी

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.