रायपुर।
रायपुर पुलिस ने देर रात तक तेज आवाज़ में डी जे बजाने तथा निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि पर डी जे बजाने की आम जनता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए एक ही रात में 15 डी जे संचालकों पर कड़ी कार्यवाही की कार्यवाही के तहत कुल 60 बॉक्स और बड़ी संख्या में वाहन ज़ब्त किए गये सभी संचालकों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया गया रायपुर पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी डायल 112 एवं पुलिस थानों में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगा रही है।
