Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मोदी के कुशासन में युवा और महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित, पीएसयू, खदाने बेच रहे, रोजगार के अवसर ख़त्म कर रहे हैं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मोदी के कुशासन में युवा और महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित, पीएसयू, खदाने बेच रहे, रोजगार के अवसर ख़त्म कर रहे हैं

Abhinesh Pandey September 25, 2023

 

*नए रोजगार मिले नहीं, लगी लगाई नौकरी छिन रहे, अब छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक उपक्रमों पर भी है मोदी के मित्रो की टेढ़ी नजर*

रायपुर/25 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के गलत नीतियों का सबसे बड़ा नुकसान युवा और महिलाओं को उठाना पड़ रहा है। जब केंद्र में अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी तब छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक उपक्रम बालकों को औने पौने दाम पर बेचा गया, अब मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के खदानो, छत्तीसगढ़ में संचालित सार्वजनिक उपक्रमो के साथ ही नगरनार के एनएमडीसी संयंत्र को भी बेचने का षड्यंत्र रच रही है। यूपीए के दौरान घोषित छत्तीसगढ़ के नो-गो ऐरिया को संकुचित करके पूंजीपति मित्रों को कोल खनन की अनुमति दी गयी। कोल इंडिया लिमिटेड के काम अडानी से कराये जा रहे है। छत्तीसगढ़ में कमर्शियल माईनिंग शुरू की गयी। अडानी के कोयले के निर्बाध ढुलाई के लिये यात्री ट्रेने रद्द की जा रही है। मोदी के अडानी परस्त नीतियों का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि दो करोड़ रोजगार हर साल और 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार अब सार्वजनिक उपक्रम और देश के संसाधनो को बेचकर युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकार को भी बेचने का काम कर रही है। केवल चंद पूजीपति मित्रों के लाभ के लिए काम करने वाली मोदी सरकार के कुशासन में बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है। 18 लाख से अधिक पद केवल केंद्रीय विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में खाली है लेकिन नई भर्तियां निकलने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को औने पौने दाम पर बेचने में लगी है। हाल ही में जारी आंकड़ों में यह स्पष्ट हुआ है कि विगत 3 साल के भीतर ही 31 लाख जॉब छीने गए, इनमें से 26 लाख महिलाओं की लगी लगाई नौकरी खत्म कर दिया गया, उपर से मंहगाई बेलगाम है। वादाखिलाफी, जुमले बाजी, झूठ और अडानी परस्त नीतियों के चलते युवा और महिलाएं ही सबसे ज्यादा पीड़ित प्रताड़ित है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़, बड़े कॉर्पोरेट घरानों का चारागाह बना रहा। छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधन से लेकर बांध का पानी तक पूंजीपतियों को बेचे गये। 2016-17 में जब केंद्र और छत्तीसगढ़ दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी तब बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला पर्वत श्रृंखला के नंदराज पहाड़ को अदानी को बेचा गया। रमन सरकार में तो मृत व्यक्तियों के भी अंगूठे लगवा दिए गए। भूपेश सरकार ने उस ठेके को रद्द किया। परसाकोल ब्लॉक सहित पांच कोल ब्लॉक जो हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला क्षेत्र में आते हैं, उन्हें बंद किया जाए। 27 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा गया, मोदी सरकार उस प्रस्ताव पर आज तक मौन है। नगरनार में एनएमडीसी के स्थापित प्लांट को बेचने का षड्यंत्र मोदी सरकार कर रही है। भूपेश सरकार ने यह भी प्रस्ताव भेजा है कि यदि केंद्र को यदि बेचना ही है तो राज्य सरकार नगरनार के एनएमडीसी प्लांट को खरीदने तैयार है, उस पर भी भाजपाई मौन हैं। सत्ता में रहते आउटसोर्सिंग करने वाले भाजपाई बताएं कि आखिर छत्तीसगढ़ के युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अवसर को बेचकर किस बात का बदला लेना चाहते हैं।

Post navigation

Previous कैट के विशाल स्वास्थ शिविर में उमड़ा व्यापारियों का जन सैलाब
Next यादव ठेठवार समाज मंदिर हसौद परिछेत्र का जनचौपाल 1 अक्टूबर को होगा

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.