Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कैट के विशाल स्वास्थ शिविर में उमड़ा व्यापारियों का जन सैलाब
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कैट के विशाल स्वास्थ शिविर में उमड़ा व्यापारियों का जन सैलाब

Abhinesh Pandey September 25, 2023

 

*कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी का जन्मदिन कैट के प्रदेश कार्यालय में बडी धूमधाम से मनाया गया*

रायपुर।

देश के सबसे बडे व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा रायपुर के लगभग 100 से अधिक व्यापारी संगठनों के साथ व्यापारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कैट राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में युवा कैट द्वारा स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत निःशुक्ल विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। जिसमे 500 से अधिक व्यापारियों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
इस विशाल स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री अमर पारवानी जी के द्वारा किया गया।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट समय- समय पर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती आ रही है। इसी कडी में आज कैट द्वारा विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। आज के भाग दौड जिन्दगी में व्यापारियो के पास पर्याप्त समय नहीं होनें के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है। कैट ने व्यापारियों के लिए स्वस्थ व्यापारी – स्वास्थ व्यापार का एक अभियान चलाकर स्वास्थ शिविर लगाया जिसमें शहर के व्यापारियों अपने स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर में शहर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने अपनी अपनी सेवांए दी। इस शिविर में निःशुल्क बीएमडी (हड्डी गुणवत्ता) यूरिक एसिड, ब्लड शुगर एव ंबी.पी. की जांच की गई एंव दवाइयों का वितरण भी किया गया।

कैट के प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि स्वास्थ शिविर में शहर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स द्वारा जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर अंकुश वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर मनीष गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर जितेन्द्र सराफ दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर निखिल मोती रामानी हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विकास गोयल रक्त रोग विशेषज्ञ, एवं डॉक्टर अर्पण चर्तुमुथा कैन्सर सर्जन ने अपनी सेवांए दी। श्री अमर पारवानी जी के द्वारा सभी डॉक्टरो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कैट के प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री अवनीत सिंह ने बताया कि युवा कैट द्वारा व्यापारियों को स्वास्थ्य एवं समृद्व तथा व्यापारिक हित के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत स्वास्थ व्यापारी – स्वस्थ्य व्यापार का नारा देते हुए विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । साथ ही कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री अमर पारवानी जी का जन्मदिन कैट के प्रदेश कार्यालय में केक काटकर, बडी धूमधाम से ढोल नगाडा बजाकर तथा पारवानी जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर मनाया गया। व्यापारी बड़ी संख्या में कैट कार्यालय पंहुचकर श्री पारवानी जी अपनी शुभकामनॉए प्रेषित की । कैट के जिला इकाईयों के पदाधिकारियों कैट के सदस्यगण, व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारियो एवं व्यापारियों ने उन्हे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनॉए दी और उनके अच्छे स्वास्थ एवं द्वीधायु की मंगल कामना की। गौरतलब है कि श्री पारवानी जी प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की आवाज समय-समय पर राज्य एवं केन्द्र सरकार तक पंहुचाते है।

स्वास्थ्य शिविर में कैट, युवा कैट के पदाधिकारी, कैट के जिला इकाई के पदाधिकारी, कैट के सदस्यगण, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous भाजपा की पत्रकारवार्ता पर पीसीसी अध्यक्ष का प्रहार
Next मोदी के कुशासन में युवा और महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित, पीएसयू, खदाने बेच रहे, रोजगार के अवसर ख़त्म कर रहे हैं

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.